Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

आसनसोल पुलिस ने बरामद मोबाइल लौटाए, खुशियों की लौट आई मुस्कान

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  सोमवार को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की सराहनीय पहल “फिरे पावा” (अर्थात वापस पाना) ने बर्धमान भवन में मौजूद लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने चोरी और गुमशुदगी के मामलों में बरामद करीब 60 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपकर यह साबित किया कि पुलिस न केवल अपराध पर रोक लगाने में सक्षम है, बल्कि लोगों की खुशी वापस लाने में भी तत्पर है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बीते कुछ महीनों में अलग-अलग क्षेत्रों से मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की कई शिकायतें दर्ज हुई थीं। इन मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने सक्रियता से काम करते हुए दर्जनों मोबाइल बरामद किए।

IMG 20250511 WA0050

सभी मोबाइल की जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया। जैसे ही लोगों ने अपने-अपने मोबाइल हाथ में लिए, उनकी आंखों में खुशी और चेहरे पर राहत साफ झलकने लगी। एक बुजुर्ग ने तो भावुक होकर कहा, “आज लगता है, पुलिस हमारे लिए परिवार की तरह खड़ी है।”कार्यक्रम में एसीपी सेंट्रल विश्वजीत नसकर, आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि “फिरे पावा” जैसी पहल आगे भी लगातार जारी रहेगी। उनका कहना था कि यह केवल मोबाइल लौटाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करने का प्रयास है।पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि चोरी के मामलों में बरामद सामान को जल्द से जल्द मालिकों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए न केवल तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि इलाके के मुखबिरों और स्थानीय नेटवर्क की भी अहम भूमिका रहती है।

IMG 20240918 WA0025

मोबाइल वापस पाने वालों में कई ऐसे लोग भी थे, जिनके लिए यह फोन रोज़ी-रोटी का साधन था। एक युवक ने कहा, “मेरा मोबाइल खोने से मेरा ऑनलाइन काम रुक गया था, आज इसे वापस पाकर मैं फिर से काम शुरू कर पाऊंगा।”सोमवार का यह कार्यक्रम आसनसोल में एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है, जहां पुलिस की यह सकारात्मक छवि लोगों के मन में एक नई उम्मीद जगा रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 5 9
Users Today : 6
Users Yesterday : 48