Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

बर्नपुर इस्को बाईपास पर सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

बर्नपुर :  हीरापुर थानांतर्गत बर्नपुर इस्को बाईपास पर सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय सड़क पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ी थी और पास ही एक युवक खून से लथपथ हालत में गिरा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे उठाकर इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

IMG 20250511 WA0050

घायल युवक की पहचान उसके पास से बरामद आधार कार्ड के आधार पर साहुल शेख के रूप में हुई है। वह बीरभूम जिले के विष्णुपुर स्थित नतून ग्राम का निवासी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना किसी अन्य वाहन से टकराने के कारण हुई या युवक ने नियंत्रण खो दिया।स्थानीय निवासियों ने बताया कि बाईपास पर तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण कड़ी करने और गति सीमा लागू करने की मांग की।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बाइक और अन्य सबूत कब्जे में ले लिए हैं तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल से पुलिस को युवक की स्थिति की लगातार जानकारी दी जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 5 9
Users Today : 6
Users Yesterday : 48