Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

अंडाल में मोबाइल दुकान से दो लाख के फोन चोरी

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

अंडाल :  मंगलवार सुबह अंडाल थाना क्षेत्र के काजोड़ा मोड़ पर स्थित पंजाब बैंक के सामने कन्हाई मोबाइल शॉप में हुई चोरी की वारदात ने पूरे इलाके के व्यापारियों को हिलाकर रख दिया। चोरों ने दुकान की छत तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे 21 मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। दुकान के मालिक कबीर कुमार बरनवाल के अनुसार, चोरी हुए फोनों की कुल कीमत लगभग दो लाख रुपये है। इन 21 मोबाइल फोनों में 12 सेकंड हैंड फोन थे, जिनमें तीन महंगे आईफोन भी शामिल थे, जबकि तीन बिल्कुल नए फोन और कुछ गिरवी रखे गए फोन भी चोरी हो गए।

कबीर कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो सबसे पहले छत टूटी हुई नजर आई। अंदर पहुंचकर देखा तो शटर के भीतर सब कुछ अस्त-व्यस्त था और मोबाइल फोन गायब थे। चोर यहीं नहीं रुके, उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और उसका हार्ड डिस्क भी तोड़कर अपने साथ ले गए, ताकि कोई सुराग न छोड़ा जाए।

IMG 20250511 WA0050

सूचना मिलते ही अंडाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कहा कि यह इलाका दिन में व्यस्त रहने के बावजूद रात में सुनसान हो जाता है, और चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारी वर्ग में गहरी चिंता व्याप्त है। व्यापारियों ने मांग की है कि पुलिस रात में गश्त बढ़ाए और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करे। वहीं, आम लोगों का कहना है कि बार-बार होने वाली इस तरह की वारदातों से इलाके की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से चोरों तक पहुंच पाती है और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर पाती है।

IMG 20240918 WA0025

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 5 9
Users Today : 6
Users Yesterday : 48