Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

पार्षद पर भ्रष्टाचार आरोप, आर्य समाज स्कूल सचिव ने दी सफाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  मंगलवार को आर्य समाज के तीनों विद्यालयों के सचिव जगदीश प्रसाद केडिया ने स्थानीय पार्षद द्वारा लगाए गए जमीन बेचने और भ्रष्टाचार के आरोपों पर विस्तृत जवाब देते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने यह प्रेस वार्ता बुधा स्थित डीएवी स्कूल परिसर में आयोजित की, जिसमें मीडिया के समक्ष घटना की वास्तविकता बताई।

केडिया ने कहा कि बीते दिनों तरी मोहल्ला स्थित आर्य कन्या विद्यालय की चारदीवारी पर प्रचार लिखकर पार्षद ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद विद्यालय प्रतिनिधि जब उस प्रचार को मिटाने पहुँचे, तो उनका घेराव कर प्रदर्शन किया गया। पार्षद ने यह आरोप लगाया था कि विद्यालय की जमीन बेची जा रही है, जबकि सच्चाई यह है कि वहां विद्यालय निर्माण में कठिनाई आ रही थी, इसलिए उक्त जमीन बेची जा रही है।

IMG 20250511 WA0050

उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीन बेचने से प्राप्त धनराशि मुर्गाशोल स्थित आरा डांगा आर्य कन्या विद्यालय के विकास में खर्च होगी। यहां एक नई भवन का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें लगभग 4000 छात्राओं के अध्ययन की व्यवस्था होगी। इस प्रकार, इस प्रक्रिया में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं है, बल्कि यह शैक्षणिक हित में उठाया गया कदम है।

केडिया ने पलटवार करते हुए कहा कि जो पार्षद आज भ्रष्टाचार की बातें कर रहे हैं, वे स्वयं और उनके गुरु लंबे समय से भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। उनके गुरु ने भ्रष्टाचार से लगभग हजार करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है। भले ही वर्तमान में वे सत्ता दल में न हों, लेकिन उनके खिलाफ गंभीर आरोप हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी पर उंगली उठाने से पहले व्यक्ति को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। नियुक्ति घोटाले के आरोपों पर भी उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि एक व्यक्ति द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद आर्य समाज के तीनों विद्यालयों में नियुक्तियों को लेकर गहन जांच की गई। जांच समिति ने सभी दस्तावेजों की जांच के बाद निष्कर्ष निकाला कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही और किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई।

IMG 20240918 WA0025

केडिया ने इसे अपने लिए लाभकारी बताया, क्योंकि आरोपों के बाद उन्हें ‘क्लीन चिट’ मिल गई। उन्होंने कहा कि यह जांच निष्कर्ष यह साबित करता है कि उन्होंने किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार नहीं किया है, और उनकी कार्यप्रणाली पारदर्शी और नियमसम्मत रही है।

प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने पुनः दोहराया कि उनका उद्देश्य आर्य समाज के विद्यालयों का विकास और छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। साथ ही उन्होंने पार्षद से आग्रह किया कि वे बिना तथ्यों की जानकारी के भ्रामक प्रचार और आरोप लगाने से बचें। उनके अनुसार, शिक्षा के क्षेत्र में राजनीति और व्यक्तिगत स्वार्थ से प्रेरित आरोपों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 3
Users Today : 2
Users Yesterday : 16