Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

भेड़ियों-लकड़बग्घों के संरक्षण में वन विभाग ने बढ़ाई सख्ती

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  विश्व भेड़िया दिवस के अवसर पर पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित सृजनी प्रेक्षागृह में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य भेड़ियों और लकड़बग्घों के संरक्षण, उनके घटते आवास और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व पर जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर दक्षिण बंगाल के मुख्य वन संरक्षक बिद्युत सरकार, दुर्गापुर वन प्रभाग के वन अधिकारी अनुपम खान, बर्धमान वन प्रभाग की वन अधिकारी संचिता शर्मा, दुर्गापुर वन रेंजर सुदीप बनर्जी और कई अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद थे।

वन विभाग के साथ मिलकर कार्य कर रही वन्यजीव संरक्षण की स्वयंसेवी संस्था ‘विंग्स’ ने बताया कि भूरे भेड़िये और लकड़बग्घे जंगल के पारिस्थितिकी तंत्र का अहम हिस्सा हैं। ये प्रजातियां जंगल में शिकार और शवभक्षण की प्राकृतिक प्रक्रिया बनाए रखती हैं, जिससे पारिस्थितिकी संतुलन कायम रहता है। लेकिन औद्योगीकरण, खनन के विस्तार और मानव बस्तियों के अतिक्रमण के कारण इनके प्राकृतिक आवास तेजी से सिकुड़ रहे हैं, जिससे इनके अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है।

IMG 20250511 WA0050

विंग्स के संपादक अर्कज्योति मुखर्जी ने बताया कि संगठन भूरे भेड़ियों के संरक्षण के लिए विशेष निगरानी रख रहा है। जंगलों में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे उनकी गतिविधियों पर लगातार नज़र रखी जाती है। उन्होंने कहा कि उनके सदस्य पूरे समर्पण से काम कर रहे हैं, ताकि इन प्रजातियों को विलुप्त होने से बचाया जा सके।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, कंक्षा के मालनदिघी स्थित बिष्णुपुर के जंगलों और दुर्गापुर-फरीदपुर प्रखंड के मधाईगंज के जंगलों में भेड़ियों का प्रजनन बढ़ा है। यह वन्यजीव संरक्षण प्रयासों की सकारात्मक सफलता का संकेत है। विभाग ने इन इलाकों में ट्रैप कैमरों की संख्या बढ़ा दी है और स्थानीय निवासियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि वे इन जानवरों को नुकसान न पहुंचाएं और सह-अस्तित्व का वातावरण बने।

IMG 20240918 WA0025

दक्षिण बंगाल के मुख्य वन संरक्षक बिद्युत सरकार ने बताया कि भूरे भेड़िये और कुछ लकड़बग्घे विशेष रूप से गढ़ जंगल और मधाईगंज के जंगलों में देखे गए हैं। उन्होंने कहा, “हम विशेष निगरानी कर रहे हैं, ताकि इन दुर्लभ वन्य प्रजातियों को संरक्षित किया जा सके। अगर समय रहते इनके आवास सुरक्षित नहीं किए गए, तो यह प्रजातियां विलुप्त हो सकती हैं और वन का पारिस्थितिकी तंत्र असंतुलित हो जाएगा।”

कार्यशाला में यह संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया कि इन वन्य जीवों के अस्तित्व के लिए मानव और प्रकृति के बीच संतुलित सह-अस्तित्व ही एकमात्र समाधान है। विशेषज्ञों ने कहा कि भेड़िये और लकड़बग्घे जंगल की सफाई और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि ये लुप्त हो गए, तो अन्य कई प्रजातियों पर भी संकट गहराएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 3
Users Today : 2
Users Yesterday : 16