Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

दुर्गापुर में दो बाइकों की टक्कर, एक मृत दो घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  देर रात शहर में तेज रफ्तार का खौफनाक नज़ारा देखने को मिला। राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर एबीएल मोड़ और इंड अमेरिकन मोड़ के बीच दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर के बाद वाहन कई मीटर तक घिसटते चले गए। आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने घायलों की मदद करते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी।

IMG 20250511 WA0050

खबर मिलते ही न्यू टाउनशिप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल तीनों व्यक्तियों को तुरंत दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने 38 वर्षीय संजीव देहरी, निवासी भैम्बे कॉलोनी, विधान नगर, को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों में पिंटू राय (40), निवासी खैरासोल, तथा प्रभात देवांशी (28), निवासी एमएमसी लोकतंत्र क्षेत्र, शामिल हैं। दोनों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है और उनका इलाज अस्पताल में जारी है।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक रूप से आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार के साथ लापरवाही और संभवतः नशे की हालत में वाहन चलाने से यह दुर्घटना हुई होगी। वाहन को जब्त कर तकनीकी जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से हादसों का केंद्र बनी हुई है। उन्होंने बताया कि रात के समय यहां पर्याप्त रोशनी नहीं होती और कई वाहन चालक तेज रफ्तार में चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लग सके।इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर शहर में सड़क सुरक्षा के मुद्दे को सामने ला दिया है। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन जल्द ठोस कदम नहीं उठाता, तो आने वाले दिनों में ऐसी घटनाएं दोहराई जा सकती हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 3
Users Today : 2
Users Yesterday : 16