Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

पांडवेश्वर में तृणमूल का शक्ति प्रदर्शन, विपक्ष पर करारा वार

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पांडवेश्वर :  पश्चिम बर्दवान के पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र ने तृणमूल कांग्रेस के एक विशाल जुलूस और तीखे राजनीतिक हमलों का साक्षी बना। राज्य के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी के जुलूस के मात्र 24 घंटे बाद, तृणमूल कांग्रेस ने गोगला से पांसिउली स्कूल चौराहे होते हुए मंदारमणि कोलियरी तक शक्ति प्रदर्शन किया। अनुमानित 12 हजार समर्थकों की भीड़ के बीच तृणमूल के झंडे, बैनर और नारों ने पूरे मार्ग को राजनीतिक रंग में रंग दिया।

IMG 20250814 WA0037

सभा में पार्टी के प्रवक्ता और आईटी सेल प्रभारी देबांग्शु भट्टाचार्य ने विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी पर सीधा और तीखा हमला बोला। व्यंग्यात्मक अंदाज में उन्होंने कहा, “दीदी खाना बना रही थीं, खिड़की से सड़ा आलू और बैंगन फेंक दिया, जिसे नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने थाम लिया।” उनके निशाने पर भाजपा के सभी वे नेता रहे जो कभी तृणमूल के सदस्य थे। उन्होंने सौमित्र खान, निशीथ प्रमाणिक, सजल घोष समेत कई नाम गिनाए और आरोप लगाया कि भाजपा के पास अपना कोई चेहरा नहीं है।

IMG 20250511 WA0050

देबांग्शु ने भाजपा पर हिंदुत्व की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीति का मंच मंदिर नहीं होता, और भगवान को राजनीतिक प्रचार में शामिल करना गलत है। उन्होंने व्यंग्यपूर्वक कहा कि राम मंदिर का नाम लेने वाली भाजपा कई जगह चुनाव हार चुकी है, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंदिर में श्रद्धा रखती हैं लेकिन इसे वोट पाने का साधन नहीं बनातीं।

भट्टाचार्य ने ‘जय बांग्ला’ नारे पर शुभेंदु अधिकारी की नाराजगी का जिक्र करते हुए तंज कसा कि विपक्षी नेता इस नारे को सुनकर “बैल की तरह” खदेड़ते हैं। उन्होंने लोगों से 2026 के चुनाव में तृणमूल को वोट देने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि भाजपा को वोट देने पर “बंगाल की मिट्टी और घर” तक खोना पड़ सकता है। उन्होंने असम में एनआरसी के उदाहरण से दावा किया कि भाजपा हिंदुओं के हित में काम नहीं करती।

IMG 20240918 WA0025

सभा में उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि केंद्र की भाजपा सरकार दिसंबर तक गिर जाएगी और बिहार में नीतीश कुमार की हार तय है। यहां तक कि उन्होंने व्यंग्य में कहा कि भाजपा की हार के बाद शुभेंदु अधिकारी कांग्रेस में लौट सकते हैं।

सभा के अंत में तृणमूल के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष और पांडवेश्वर विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने भी विपक्षी नेता पर कड़े शब्दों में हमला बोला और पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्लॉक 2 अध्यक्ष किरीटी मुखर्जी, शतदीप घटक सहित पांडवेश्वर विधानसभा के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 5 9
Users Today : 6
Users Yesterday : 48