Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

सीतारामपुर में हर घर तिरंगा यात्रा से गूंजी देशभक्ति की अलख

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  गुरुवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आदिकार्ना फाउंडेशन ने आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 19 अंतर्गत सीतारामपुर के आदिवासी पाड़ा में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का आयोजन कर देशभक्ति की गूंज पूरे क्षेत्र में फैला दी। इस कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और पुरुषों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर तिरंगे के प्रति अपना सम्मान और प्रेम प्रदर्शित किया।

यात्रा के दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने प्रत्येक परिवार को सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया और मिठाई के रूप में चॉकलेट बांटकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरे माहौल में देशभक्ति गीतों और नारों की गूंज सुनाई देती रही।

IMG 20250511 WA0050

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे राष्ट्र का गौरव और अभिमान है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराकर और आस-पास के लोगों को भी प्रेरित कर इस महोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाएं। श्री वर्मा ने यह भी कहा कि भारत सरकार की “विकसित भारत” और “आत्मनिर्भर भारत” जैसी योजनाओं को गांव-गांव, मोहल्लों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रचारित करना चाहिए, ताकि देश विकास के पथ पर और मजबूती से आगे बढ़े।

उन्होंने कार्यक्रम के समापन पर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाकर सभी में जोश भर दिया। इस अवसर पर आदिकार्ना फाउंडेशन के उपाध्यक्ष काजल दास, कवि सिंह, सचिव उत्तम मंडल, लखी हेंब्रम सहित कई आदिवासी महिला सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

IMG 20240918 WA0025

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें सिर्फ तिरंगा वितरण ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सामूहिक भागीदारी का संदेश भी स्पष्ट रूप से सामने आया। स्थानीय निवासियों का कहना था कि ऐसे आयोजन न केवल देशप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में भाईचारे और एकता को भी बढ़ावा देते हैं।

सीतारामपुर में आयोजित यह ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ क्षेत्र में देशभक्ति का ऐसा माहौल बना गई, जो स्वतंत्रता दिवस तक ही सीमित न रहकर लोगों के हृदय में लंबे समय तक गूंजता रहेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 3
Users Today : 2
Users Yesterday : 16