Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

आसनसोल में कृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तिमय उल्लास का माहौल

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

IMG 20250511 WA0050

आसनसोल :  शिल्पांचल का आसनसोल आज शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम में सराबोर है। जन्माष्टमी को लेकर पूरे शहर में भक्ति और उल्लास का वातावरण दिखाई दे रहा है। विभिन्न मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, वहीं घर-घर में श्रद्धालु श्रीकृष्ण के स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं। शहर के इस्कॉन मंदिर, बर्नपुर का मंदिर, काली मंदिर और रूपनारायणपुर सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भक्तों ने रंग-बिरंगी सजावट, झालर, रोशनी और फूलों से मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया है। शाम से ही मंदिरों में भजन-कीर्तन और झांकी की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। श्रद्धालु बेसब्री से रात बारह बजे श्रीकृष्ण जन्म की प्रतीक्षा कर रहे हैं।मंदिरों में नन्हे-मुन्ने बच्चों को कृष्ण और राधा के रूप में सजाकर आकर्षक झांकियाँ तैयार की गई हैं। कई जगह मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा, जिसमें युवाओं की टोली उत्साहपूर्वक भाग लेगी।

IMG 20240918 WA0025

वहीं, महिलाओं ने भजन मंडलियों का आयोजन कर वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि जन्माष्टमी केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और भाईचारे का संदेश देने का भी अवसर है। इस बार नगर निगम और स्थानीय क्लबों की ओर से भी मंदिरों और पंडालों में सुरक्षा और व्यवस्था की विशेष तैयारी की गई है।घर-घर में भी श्रद्धालु व्रत रखकर और झूले में श्रीकृष्ण की प्रतिमा सजाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। लोग अपने घरों को दीपक, मोमबत्ती और रंगोली से सजा रहे हैं। देर रात तक शहर में भजन, कीर्तन और श्रीकृष्ण के जयकारों की गूंज सुनाई देगी।आसनसोल में जन्माष्टमी का यह पावन पर्व न केवल भक्तों की आस्था को प्रकट कर रहा है, बल्कि पूरे क्षेत्र को भक्ति और उल्लास के रंगों से सराबोर कर रहा है।

IMG 20250814 WA0055

IMG 20250815 WA0252

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 2
Users Today : 1
Users Yesterday : 16