Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स काउंसिल ने स्वास्थ्य शिविर कराए आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

कुल्टी :  गुरुवार को ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स काउंसिल की ओर से सीतारामपुर नीचू बाजार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा और मानवाधिकार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक समाप्त होने के बाद संगठन की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लोगों की जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि संगठन की ओर से स्वास्थ्य सेवा में योगदान देने वाले चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य था गरीब और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना।

IMG 20250511 WA0050

संगठन के महासचिव एवं आसनसोल कोर्ट के अधिवक्ता राजेश्वर शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स काउंसिल एक सामाजिक संस्था है, जो गरीबों और असहाय लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस संस्था के माध्यम से न केवल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएँगी, बल्कि स्थानीय स्तर की समस्याओं को भी प्रशासन तक पहुँचाकर उनका समाधान कराया जाएगा। शर्मा ने स्पष्ट किया कि संगठन आम जनता और प्रशासन के बीच सेतु का काम करेगा।

इस मौके पर ओम प्रकाश प्रसाद, आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 25 के पार्षद एसएम मुस्तफा, प्रसेनजीत पुइतंडी, एमडी सलीम अंसारी, रौशनी खान, स्वस्ती प्रसाद, राहुल राम, जूही प्रवीन सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे। उपस्थित लोगों ने संगठन की इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए बेहद उपयोगी बताया।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय लोगों का कहना था कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर होते रहने चाहिए, जिससे गरीब और वंचित तबके को राहत मिल सके। कार्यक्रम के अंत में संगठन ने आगामी दिनों में और भी सामाजिक योजनाएँ लागू करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 2
Users Today : 1
Users Yesterday : 16