Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

कुल्टी में गीता वितरण, जितेंद्र तिवारी ने कहा गीता ही मनुष्य को शांति और सही दिशा प्रदान कर सकती है

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

कुल्टी :  शनिवार को आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 17 के अंतर्गत कुल्टी के रांची ग्राम इलाके में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर पार्षद ललन मेहरा की पहल पर पूर्व मेयर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने स्थानीय लोगों के बीच श्रीमद्भगवद्गीता का वितरण किया। कार्यक्रम में पार्षद ललन मेहरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

IMG 20250823 WA0041 1

गीता का महत्व बताया

इस मौके पर जितेंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में कहा—
“रांची ग्राम में आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए मैं पार्षद ललन मेहरा जी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला सिखाती है। इसका हर श्लोक हमें सही और गलत का बोध कराता है तथा धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।”

IMG 20250511 WA0050

युवाओं को गीता अपनाने का आग्रह

पूर्व मेयर ने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे गीता के उपदेशों को जीवन में अपनाएँ। उनके अनुसार, गीता के ज्ञान से व्यक्ति चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्राप्त करता है और जीवन की कठिनाइयों को सहजता से पार कर सकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में, जब हर तरफ तनाव और भटकाव है, गीता ही मनुष्य को शांति और सही दिशा प्रदान कर सकती है।

IMG 20240918 WA0025

समाज में नैतिक मूल्यों की आवश्यकता

जितेंद्र तिवारी ने आगे कहा कि उनका उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान करना नहीं है, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों को पुनर्जीवित करना है। उन्होंने बताया कि गीता का वितरण इसी दिशा में एक छोटा लेकिन सार्थक प्रयास है। उनका मानना है कि यदि समाज के प्रत्येक व्यक्ति ने गीता से प्रेरणा ली तो पारिवारिक, सामाजिक और राष्ट्रीय जीवन में सद्भाव और नैतिकता की नींव मजबूत होगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 1
Users Today : 0
Users Yesterday : 16