Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

आसनसोल में आठ कुत्तों को जहर देकर मौत के घाट उतारा

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  रविवार को हीरापुर थाना क्षेत्र स्थित एमटीसी पल्लि गर्ल्स स्कूल इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि स्थानीय निवासी विकाश मंडल ने बदले की नीयत से आठ आवारा कुत्तों को खाने में जहर मिलाकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पशु प्रेमियों में गुस्से की लहर दौड़ गई।

IMG 20250824 WA0025

मुर्गी मारने का बदला लिया

सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले विकाश मंडल की एक मुर्गी को आवारा कुत्ते ने मार डाला था। तभी से वह धमकी दे रहा था कि “मैं सारे कुत्तों को खत्म कर दूँगा।” आरोप है कि इसी गुस्से में उसने देर रात कुत्तों को जहरीला खाना खिलाया।

IMG 20250511 WA0050

तीन की मौत, दो गंभीर

स्थानीय युवक सुमित भट्टाचार्य, जो प्रतिदिन इन कुत्तों को भोजन कराते थे, जब सुबह पहुंचे तो सामने दिल दहला देने वाला दृश्य था। तीन कुत्ते मृत पड़े थे, जबकि दो खून की उल्टी करते हुए तड़प रहे थे। दोनों को तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया और सलाईन चढ़ाई गई, हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि उनकी जान बचाना बेहद मुश्किल है। वहीं, बाकी तीन कुत्तों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

पुलिस में लिखित शिकायत

सुमित भट्टाचार्य ने आरोपी के खिलाफ हीरापुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि विकाश ने जानबूझकर बदले की भावना से यह अमानवीय कृत्य किया। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तैयारी चल रही है।

IMG 20240918 WA0025

पशु प्रेमियों का आक्रोश

घटना से आक्रोशित पशु प्रेमी लिपिका चक्रवर्ती, पार्थो गाँगुली, रिंकू प्रसाद, शनि सिंह और कई अन्य लोगों ने थाने का घेराव किया। सभी ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना है कि यह सिर्फ कुत्तों की हत्या नहीं बल्कि समाज में फैल रही क्रूरता और अमानवीयता का प्रतीक है।

आंदोलन की चेतावनी

पशु प्रेमियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि कुत्ते भी समाज का हिस्सा हैं और उनकी हत्या किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर जानवरों पर ऐसी क्रूरता कब तक जारी रहेगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 1
Users Today : 0
Users Yesterday : 16