Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

आसनसोल में तालाब में नहाते समय युवक की डूबकर मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  बीते दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने रामचंद्रपुर गाँव को शोक में डुबो दिया। अल्लादी पंचायत के निवासी 34 वर्षीय सदानंद गोप की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सदानंद अपने घर के पीछे स्थित नोतुंगोरा तालाब में नहाने गए थे। कुछ ही देर बाद तालाब के दूसरे छोर पर मौजूद लोगों ने उन्हें पानी में संघर्ष करते देखा।

IMG 20250511 WA0050

ग्रामीण तुरंत तालाब में कूदे और उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद रूपनारायणपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मदद से सदानंद को तत्काल पिठाकियारी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने शाम पाँच बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु आसनसोल जिला अस्पताल भेजा जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक कार्यकर्ता उज्ज्वल मंडल ने बताया कि मृतक के परिवार में वृद्ध माँ, पत्नी और पाँच वर्षीय पुत्र है।

IMG 20240918 WA0025

सदानंद पहले गाड़ी चलाने का कार्य करते थे, लेकिन कुछ समय से वह दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।स्थानीय निवासियों ने इस आकस्मिक निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। गाँव के लोग अब सदानंद के शोकाकुल परिवार को हर संभव सहयोग देने की बात कर रहे हैं। बुधवार की इस घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 1
Users Today : 0
Users Yesterday : 16