Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

जय श्रीराम नारे पर विवाद, विहिप ने थाने का किया घेराव

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  गुरुवार को दुर्गापुर में एक बस पर लिखे ‘जय श्रीराम’ नारे को ‘बांग्ला पक्ष’ नामक संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा सफेद कागज से ढकने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इस घटना ने क्षेत्र में धार्मिक और भाषाई तनाव का माहौल बना दिया है। मामले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने दुर्गापुर प्रखंड, आसनसोल संगठनात्मक जिला तथा अन्य संबद्ध संगठनों के साथ मिलकर दुर्गापुर थाना का घेराव किया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह केवल एक नारे को ढकने का मामूली कार्य नहीं है, बल्कि सुनियोजित तरीके से धार्मिक और भाषाई भावनाओं को आहत करने की कोशिश है। विहिप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ‘बांग्ला पक्ष’ नामक संगठन लगातार समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रहा है।

IMG 20250511 WA0050

विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दुर्गापुर थाना के बाहर जुटे। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को हटाने की कोशिश में कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कई बार स्थिति तनावपूर्ण हो गई, हालांकि पुलिस बल की तैनाती के कारण स्थिति नियंत्रण में रही।

IMG 20250828 WA0047

विहिप के जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि यह घटना केवल एक नारे को ढकने तक सीमित नहीं है। “यह हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं पर सीधा हमला है और इसके पीछे एक गहरी साजिश है। बंगाल में इस प्रकार की हरकतें समाज में सांप्रदायिक और भाषाई विभाजन पैदा करने के लिए की जा रही हैं।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया, तो आंदोलन और भी बड़े पैमाने पर किया जाएगा।

विश्व हिंदू परिषद ने इस संबंध में थाना में औपचारिक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि ‘बांग्ला पक्ष’ के कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर ‘जय श्रीराम’ का नारा ढका, जिससे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुईं। संगठन ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए पुलिस से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।

IMG 20240918 WA0025

प्रदर्शन के दौरान विहिप नेताओं ने यह भी कहा कि बंगाल में लंबे समय से धार्मिक नारों और प्रतीकों को लेकर विवाद खड़े किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे राज्य सरकार और प्रशासन की नाकामी करार दिया और आरोप लगाया कि ऐसे संगठनों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।

वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी सूरत में क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 1
Users Today : 16
Users Yesterday : 31