Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

आसनसोल में धूमधाम से सम्पन्न हुआ बलभद्र पूजन महोत्सव

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  गुरुवार को व्याहुत कलवार महासंघ की ओर से आयोजित 19वां बलभद्र पूजन वार्षिक महोत्सव एवं स्वजाति सम्मेलन बड़े उत्साह और धार्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन एनएस रोड स्थित सिंघानिया भवन में किया गया, जहाँ सुबह से ही समाज के लोग जुटने लगे।

IMG 20250828 WA0072

महोत्सव में आसनसोल के अलावा कालीपहाड़ी, रानीगंज, अंडाल, दुर्गापुर, पानागढ़, बर्नपुर, कुल्टी और बराकर से भी बड़ी संख्या में स्वजाति बंधु, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। भवन पूरी तरह श्रद्धालुओं और समाज के लोगों से खचाखच भरा रहा।

IMG 20250511 WA0050

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलभद्र की पूजा-अर्चना, आरती और वंदना के साथ हुआ। आचार्य पंडितों ने हवन और धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराए, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समाज के दिवंगत पदाधिकारियों को याद करते हुए स्व. बिन्देश्वरी प्रसाद भगत और अन्य दिवंगत सदस्यों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उपस्थित रहे। वहीं व्याहुत कलवार महासंघ का स्मारिका (सोविनियर) राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ भगत, अध्यक्ष मुरली प्रसाद भगत, महासचिव तरुण कुमार भगत और अन्य पदाधिकारियों द्वारा विमोचित किया गया। नंद कुमार भगत द्वारा संकलित स्मारिका में सामाजिकता, परोपकार और राष्ट्रवाद के महत्व पर विशेष लेख प्रकाशित किए गए।

IMG 20240918 WA0025

महोत्सव में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही महाभोग का वितरण, संध्या आरती और रात्रि जागरण के कार्यक्रमों ने आयोजन को और भव्य बना दिया। उपस्थित लोगों ने इस आयोजन को समाज की एकता और सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करने वाला बताया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 1
Users Today : 16
Users Yesterday : 31