Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

आसनसोल में एटीएम से कार्ड गायब, खाते से 25,500 रुपये उड़ाए

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया जब एटीएम में कार्ड अटकने के कुछ ही मिनटों बाद एक व्यक्ति के बैंक खाते से 25,500 रुपये गायब हो गए। यह घटना 17 अगस्त की सुबह आसनसोल के बर्नपुर रोड स्थित कोर्ट मोड़ के पास एक निजी अस्पताल के बगल में बने सरकारी बैंक के एटीएम में हुई। पीड़ित का नाम तन्मय आध्या है, जो लोको कॉलोनी, डूरंड हॉल, आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

तन्मय आध्या ने बताया कि 17 अगस्त की सुबह करीब 7:49 बजे वह बर्नपुर जाते समय एटीएम से 2,000 रुपये निकालने पहुँचे। प्रक्रिया पूरी करने के बाद न तो पैसे निकले और न ही उनका कार्ड बाहर आया। उसी समय एक अजनबी व्यक्ति एटीएम के भीतर आया और उन्हें एक मोबाइल नंबर पर कॉल करने की सलाह दी। जब तन्मय ने उस नंबर पर फोन किया, तो बताया गया कि रविवार होने के कारण इंजीनियर देर से आएंगे और उन्हें बाद में लौटना चाहिए।

IMG 20250511 WA0050

कुछ ही देर बाद, तन्मय के खाते से तीन बार में रकम निकाल ली गई। पहली निकासी 8:16 बजे 10,000 रुपये, दूसरी 8:17 बजे 10,000 रुपये और तीसरी 8:20 बजे 5,500 रुपये की हुई। जब तन्मय वापस एटीएम पर पहुँचे तो उनका कार्ड भी गायब था।

घबराए तन्मय ने तुरंत आसनसोल साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। वहाँ से उन्हें बताया गया कि घटना स्थल हीरापुर थाना क्षेत्र में आता है। इसके बाद उन्होंने हीरापुर थाना और अपने निजी बैंक में भी शिकायत दर्ज कराई। लेकिन घटना को दस दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी न तो बैंक की ओर से कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही पैसे वापस मिले हैं।

तन्मय आध्या ने कहा कि वह लगातार चिंतित हैं और बैंक व पुलिस की चुप्पी उन्हें और परेशान कर रही है। उन्होंने मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए एटीएम सुरक्षा को और पुख्ता किया जाए।

IMG 20240918 WA0025

इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। हालांकि, जिस निजी बैंक का एटीएम था, उसकी ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएँ आम होती जा रही हैं। एटीएम मशीनों में सुरक्षा की कमी और धोखेबाजों की सक्रियता से आमजन असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोग चाहते हैं कि पुलिस और बैंक मिलकर ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करें, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 1
Users Today : 16
Users Yesterday : 31