Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

कादारोड पर चलती कार में आग, बड़ा हादसा टला

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर रविवार की सुबह कादारोड के समीप दुर्गापुर से आसनसोल जा रही एक चार पहिया वाहन में अचानक आग लग गई। घटना होते ही राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। इस अप्रत्याशित हादसे से क्षेत्र में व्यापक उत्तेजना फैल गई।

IMG 20250831 WA0018

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वाहन को सर्विसिंग के लिए आसनसोल ले जाया जा रहा था। अचानक उसमें धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार में सवार लोग सुरक्षित बाहर निकल गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।

IMG 20250511 WA0050

सूचना मिलते ही दुर्गापुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की एक गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान दुर्गापुर ट्रैफिक गार्ड के सहयोग से सड़क पर जाम हटाने का कार्य किया गया और कुछ समय बाद यातायात सामान्य हो गया।

IMG 20240918 WA0025

दमकल अधिकारी राजीव घटक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है। वाहन को सर्विसिंग के लिए ले जाया जा रहा था और रास्ते में ही यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, किंतु वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद कार मालिक ने इस विषय पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि राजमार्ग पर इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाए।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 5 7
Users Today : 4
Users Yesterday : 48