Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

चुनाव आयोग के नाम पर फर्जी सर्वे, युवक गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पूर्व बर्दवान :  रविवार को पूर्व बर्दवान जिले के कटवा में पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोप है कि यह युवक चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत कंपनी का कर्मचारी बनकर लोगों के घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर रहा था और उनसे निजी जानकारी एकत्रित कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमाद्री घोष (24) के रूप में हुई है, जो बर्दवान के श्रीपल्ली इलाके का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसे बर्दवान से गिरफ्तार कर महकमा अदालत में पेश किया गया।

यह कार्रवाई करजग्राम निवासी अरिनदम मंडल की शिकायत पर हुई। अरिनदम ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांवों में कुछ लोग घर-घर जाकर खुद को चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत सर्वेक्षण कंपनी का कर्मचारी बताते हुए लोगों की व्यक्तिगत जानकारी ले रहे थे। वे परिवार के सदस्यों के फोटो पहचान पत्र, पते और अन्य विवरण नोट कर रहे थे।

IMG 20250511 WA0050

अरिनदम मंडल ने संदेह व्यक्त किया और जब उनसे पहचान पत्र और वैध दस्तावेज मांगे, तो वे प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर अरिनदम ने इसे धोखाधड़ी गिरोह मानते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हिमाद्री घोष को पकड़ लिया।

पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है, क्योंकि चुनाव आयोग का नाम लेकर आम नागरिकों की संवेदनशील जानकारी इकट्ठा की जा रही थी। इससे चुनावी माहौल में भ्रम और डर फैलने की आशंका थी।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में एसआईआर को लेकर पहले से ही तनाव और अफवाहें फैली हुई हैं। ऐसे में इस तरह का गिरोह पकड़ा जाना लोगों की आशंकाओं को और गहरा कर रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करे और इसके पीछे छिपे मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करे।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके साथ और कौन लोग जुड़े हुए हैं और इकट्ठा की गई जानकारी का इस्तेमाल कहां और किस उद्देश्य से किया जाना था।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31