Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

आसनसोल स्थित डीएवी स्कूल में सहायक शिक्षकों के 12 पद रिक्त

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  गुरुवार को प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, आसनसोल स्थित दयानंद एंग्लो-वैदिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (डीएवी), जो पूर्णत: मान्यता प्राप्त एवं सरकार द्वारा सहायता प्राप्त हिंदी माध्यम स्कूल है, ने विभिन्न विषयों में सहायक शिक्षक नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, सामान्य खंड में 12 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें बंगला (पास), अंग्रेजी (पास), शुद्ध विज्ञान (पास), जैव विज्ञान (पास), इतिहास (पास), शारीरिक शिक्षा (पास) तथा कार्य शिक्षा (पास) के पद शामिल हैं। उच्चतर माध्यमिक खंड में जीवविज्ञान, रसायन शास्त्र, गणित, अंग्रेजी और वाणिज्य विषयों में भी पद रिक्त हैं।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता विषयवार निर्धारित की गई है। स्नातक अथवा परास्नातक के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा बी.एड./ बी.ए. एड./ बी.एससी. एड. डिग्री अनिवार्य है। वहीं शारीरिक शिक्षा के पद हेतु बी.पी.एड. आवश्यक है। कार्य शिक्षा के पद पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों के पास कला, शिल्प, गृह विज्ञान, कृषि, कंप्यूटर विज्ञान अथवा सूचना प्रौद्योगिकी में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

IMG 20250511 WA0050

सभी पदों के लिए यह भी अनिवार्य है कि अभ्यर्थी ने माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक अथवा परास्नातक स्तर पर हिंदी प्रथम/ द्वितीय अथवा तृतीय भाषा के रूप में उत्तीर्ण की हो।

वेतनमान रोपा 2019 के अनुसार होगा। सामान्य खंड में पास ग्रेजुएट पैमाना जबकि उच्चतर माध्यमिक खंड में पोस्ट ग्रेजुएट पैमाना लागू होगा। आयु सीमा और आयु में छूट का प्रावधान पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग के नियमों के अनुसार मान्य होगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों को विज्ञापन की तिथि एवं समाचारपत्र का नाम उल्लेख करते हुए आवेदन करना होगा। साथ ही माध्यमिक से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक की अंकतालिकाएँ, प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियाँ, बी.एड. की सभी सेमेस्टर अंकतालिकाएँ तथा पहचान पत्र (आधार, पासपोर्ट या मतदाता पहचान पत्र) की प्रतियाँ संलग्न करनी होंगी।

IMG 20240918 WA0025

आवेदन केवल डाक द्वारा विद्यालय सचिव, दयानंद एंग्लो-वैदिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महर्षि बीरजानंद भवन, डीएवी स्कूल रोड, बुढ़ा, आसनसोल, जिला – पश्चिम बर्धमान (पिन – 713301) को 15 दिनों के भीतर भेजे जाने हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31