Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

रानीगंज में विहिप का नया कार्यालय उद्घाटित, गूंजे जयकारे

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

रानीगंज :  रानीगंज शाखा विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का नया कार्यालय विधिवत रूप से पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ उद्घाटित किया गया। एनएसबी रोड स्थित एसबीआई बैंक के समीप आयोजित इस अवसर पर विहिप, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

IMG 20250905 WA0117

इस मौके पर मध्य बंग प्रांत के समरसता प्रमुख महेंद्र पांडे, सत्संग प्रमुख प्रताप आदित्य मंडल, जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा, सचिव श्रीकांत प्रसाद, सहायक सचिव तेजप्रताप सिंह, उपाध्यक्ष सुमन महतो, सत्संग प्रमुख अमरजीत रविदास, दुर्गापुर सचिव मयूर शर्मा, जामुड़िया अध्यक्ष पोलटू घोषाल, रानीगंज प्रखंड अध्यक्ष रामजी साव, सचिव विश्वजीत गोराई सहित भाजपा टाउन अध्यक्ष समशेर सिंह, रंजीत केशरी और बादशाह चटर्जी उपस्थित रहे।

IMG 20250511 WA0050

उद्घाटन अवसर को विशेष बनाते हुए जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि यह दिन पूरे हिंदू समाज के लिए गौरवपूर्ण है। उन्होंने बताया कि कार्यालय केवल विहिप का केंद्र नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के हिंदू सनातन समाज का साझा धाम बनेगा। यहां से संगठन धर्म, संस्कृति और परंपरा की रक्षा तथा समाज को संगठित और सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि कार्यालय से निम्न संकल्प पूरे किए जाएंगे हिंदू समाज को संगठित और एकजुट करना। धर्म व संस्कृति के प्रति गौरव और निष्ठा जगाना। सेवा, संस्कार और संस्कृति की रक्षा करना। युवाओं को हिंदू धर्म और राष्ट्रनिर्माण की धारा से जोड़ना।

IMG 20240918 WA0025

उद्घाटन कार्यक्रम में प्रार्थना के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। उपस्थित लोगों ने “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

विहिप और आरएसएस के स्थानीय पदाधिकारियों ने कहा कि यह कार्यालय समाज में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने युवाओं से संगठन की गतिविधियों में जुड़ने और राष्ट्र व धर्म की रक्षा हेतु आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सभी ने मिलकर हिंदू समाज की एकता और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धार्मिक माहौल और उत्साहपूर्ण जयघोषों के बीच हुआ।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31