Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

दुर्गापुर से हावड़ा तक एसी लोकल चलाने की संभावना प्रबल

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  शनिवार को दुर्गापुरवासियों के लिए राहत की खबर आई, जब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुर्गापुर से हावड़ा के बीच सीधी एसी लोकल ट्रेन चलाने की संभावना जताई। यह पहल लंबे समय से यात्रियों की प्रमुख मांग रही है। दरअसल, दुबराजपुर से भाजपा विधायक अनूप कुमार साहा ने हाल ही में रेल मंत्री को पत्र लिखकर इस विषय में आग्रह किया था। उन्होंने दुर्गापुर की बढ़ती आबादी, औद्योगिक महत्व और यात्रियों की बढ़ती संख्या का उल्लेख करते हुए एसी लोकल ट्रेन की आवश्यकता पर बल दिया। जवाब में रेल मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस प्रस्ताव को संबंधित विभाग को भेज दिया है और इसकी व्यवहार्यता पर जांच के निर्देश दिए हैं।

वर्तमान में दुर्गापुर से हावड़ा के लिए कोई सीधी लोकल ट्रेन उपलब्ध नहीं है। यात्रियों को मेल या एक्सप्रेस गाड़ियों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिसका किराया अधिक है। वहीं, लोकल ट्रेनों में सफर करने के लिए उन्हें पांडाबेश्वर या आसनसोल जैसे स्टेशनों से होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। यही कारण है कि रोजाना हजारों यात्री इस समस्या से जूझते हैं।

IMG 20250511 WA0050

आंकड़ों के अनुसार, दुर्गापुर स्टेशन से हर महीने चार लाख से अधिक यात्री गुजरते हैं। इस बढ़ती भीड़ को देखते हुए सीधी लोकल ट्रेन की जरूरत वर्षों से महसूस की जा रही है। वर्ष 2007 में जब तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव दुर्गापुर आए थे, तब भी यात्रियों ने उनसे यह मांग की थी। हालांकि आश्वासन तो मिला, पर ट्रेन शुरू नहीं हो सकी।

हाल ही में इस मांग को फिर से जोर पकड़ाने का श्रेय विधायक अनूप कुमार साहा को जाता है। उन्होंने साफ कहा कि यदि सुबह 7 से 7:30 बजे के बीच दुर्गापुर से और शाम 6 से 6:30 बजे के बीच हावड़ा से एसी लोकल ट्रेन चलाई जाए तो कामकाजी लोग, छात्र और कारोबारी वर्ग को अत्यधिक सुविधा मिलेगी।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय यात्रियों ने रेल मंत्री के इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि एसी लोकल ट्रेन शुरू होने से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि भीड़भाड़ और असुविधा से भी निजात मिलेगी। छात्र और दफ्तर जाने वाले लोग नियमित रूप से इसका लाभ उठा पाएंगे। वहीं, व्यापारियों का मानना है कि इससे दुर्गापुर और कोलकाता के बीच व्यावसायिक गतिविधियाँ भी और तेज़ होंगी।

फिलहाल, रेलवे विभाग इस प्रस्ताव पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि दुर्गापुर से हावड़ा के बीच सीधी एसी लोकल ट्रेन की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। इससे पश्चिम बर्धमान ही नहीं, समूचे दक्षिण बंगाल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31