Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

आसनसोल में शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती का भव्य प्रवचन कार्यक्रम

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  शुक्रवार को पंचगछिया स्थित आनंदम रेसीडेंसी में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जगद्गुरू पुरीपीठाधीश्र्वर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने पधारकर भक्तों को ज्ञान का प्रकाश बांटा। पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने अपने ज्ञानवर्धक प्रवचन के माध्यम से धर्म, अध्यात्म, और सामाजिक सद्भाव पर गूढ़ विचार साझा किए। उन्होंने भक्तों के विभिन्न प्रश्नों का सहज व सरल उत्तर देकर उपस्थित जनसमूह को प्रभावित किया। उनके उद्गारों से हर किसी का मन आलोकित हो गया।

IMG 20250912 WA0079

इस अवसर पर अनेक भक्तों ने शंकराचार्य से दीक्षा भी ग्रहण की। दीक्षा प्राप्त करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती रही। गुरूदेव के जयकारों से परिसर गुंजायमान हो उठा। भक्तजन अत्यंत आस्था और श्रद्धा के साथ उनकी बातों को आत्मसात करते रहे।

IMG 20250511 WA0050

कार्यक्रम के समापन पर  जगद्गगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने आनंदम रेसीडेंसी में स्थित गौशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में गायों के कल्याण और उनकी देखरेख के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिविर के आयोजन में रायपुर से पधारे सीमा तिवारी और निभा प्रकाश ने उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की। उनका समन्वय और सहयोग कार्यक्रम की सफलता का मुख्य कारण बना। साथ ही शम्भू नाथ झा ने भी पूरी तत्परता से सेवा कार्य किया।

IMG 20240918 WA0025

शम्भू नाथ झा ने बताया कि जगद्गुरू पुरीपीठाधीश्र्वर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती आसनसोल में 22 तारीख तक रहेंगे। इस आयोजन की जानकारी पूरे शिल्पांचल क्षेत्र में तीव्र गति से फैल रही है। इस समय तक अनेक भक्तजन पहुँच चुके हैं और आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि की उम्मीद की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने इस आध्यात्मिक आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में धर्म और आस्था का संचार होता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल आध्यात्मिक उन्नति के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाला भी है।

प्रशासन ने भी सुरक्षा और व्यवस्था को सुनिश्चित करते हुए आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का पूरा ध्यान रखा। आगामी दिनों में भी इस कार्यक्रम के सफल आयोजन से आसनसोलवासियों में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता रहेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 5 7
Users Today : 4
Users Yesterday : 48