Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

जुबली मोड़ पर पिकअप वैन की टक्कर से चालक घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  रविवार तड़के शहर के जुबली मोड़ इलाके में एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को दहला दिया। आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार देर रात हुई इस दुर्घटना में एक तेज़ रफ़्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर तेल टैंकर से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक उसमें फंस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वैन तेज़ गति से आ रही थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी। इससे सीधे सामने खड़े तेल टैंकर के पिछले हिस्से से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तत्काल दौड़कर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया।

IMG 20250511 WA0050

घायल चालक को तुरंत नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के कारण कुछ देर तक उस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। लंबी कतारें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कर दिया।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय लोगों का कहना है कि जुबली मोड़ पर अक्सर तेज़ रफ़्तार गाड़ियों की आवाजाही रहती है, जिससे हादसे की संभावना बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से इस इलाके में सख्त ट्रैफिक नियंत्रण और गति सीमा लागू करने की मांग की।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31