Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

बंगाल फाइल्स पर रोक, सरकार की नीयत पर उठे सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  रविवार को आसनसोल के पूर्व मेयर एवं भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने राज्य सरकार द्वारा फिल्म बंगाल फाइल्स पर रोक लगाए जाने को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को देशभर में लोग देख रहे हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार नहीं चाहती कि राज्य की जनता इसे देख पाए। तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकार लोगों से सच छिपाने का प्रयास कर रही है।

जितेंद्र तिवारी ने कहा, “बंगाल सरकार चाहती है कि लोग इस फिल्म को न देखें। ठीक उसी तरह जैसे बांग्लादेश और पाकिस्तान की सरकारें भी नहीं चाहतीं कि लोग इसे देखें। दुख की बात यह है कि अपने ही राज्य की सरकार भी जनता को सच्चाई से दूर रखना चाहती है।”

IMG 20250511 WA0050

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब देशभर में लोग फिल्म देख रहे हैं, तो बंगाल की जनता को यह अधिकार क्यों नहीं दिया जा रहा। तिवारी ने इस रोक को लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को यह डर सता रहा है कि फिल्म देखने के बाद लोग उसके असली चेहरे को पहचान लेंगे।

स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है कि बंगाल फाइल्स राज्य की वास्तविकताओं को उजागर करती है, जिसे छिपाने के लिए सरकार तरह-तरह के बहाने बना रही है। वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस समर्थक इस आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहते हैं कि फिल्म केवल राजनीतिक लाभ के लिए बनाई गई है।

IMG 20240918 WA0025

रविवार को इस मुद्दे पर शहर में राजनीतिक बहस और तीखी चर्चा का माहौल रहा। आम लोगों में भी जिज्ञासा देखी गई कि आखिर ऐसी कौन-सी बातें फिल्म में दिखाई गई हैं जिनसे सरकार घबराई हुई है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 5 6
Users Today : 3
Users Yesterday : 48