Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

अंडाल :  राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय सौरव घोष के रूप में हुई है, जो कांकसा थाना क्षेत्र के शीश घाटी, आरा मोड़ के निवासी थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे सौरव घोष अपनी बाइक से दुर्गापुर से आसनसोल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे काजोरा ओरलपूल के पास पहुंचे, उनकी बाइक एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सौरव बाबू बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े।

IMG 20250511 WA0050

स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों को लेकर पुलिस और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की।पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है, और ड्राइवर की तलाश की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना के बाद सौरव घोष के परिवार में मातम का माहौल है।

IMG 20240918 WA0025

परिजन बेसुध हैं और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते आए दिन हादसे होते हैं। उन्होंने हाईवे पर स्पीड कंट्रोल और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 3
Users Today : 4
Users Yesterday : 14