Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

चित्तरंजन रेल कारखाना मज़दूरों ने ड्यूटी संग हड़ताल का समर्थन किया

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  बुधवार को देशभर में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित अखिल भारतीय हड़ताल का प्रभाव चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (सीएलडब्ल्यू) में भी देखने को मिला, हालांकि यह प्रभाव अपने अलग रूप में सामने आया। मज़दूरों ने कार्य में भाग लेते हुए भी हड़ताल का समर्थन किया।

IMG 20250709 WA0104

सुबह होते ही सीआरएमसी/एनएफआईआर/इंटक समर्थक कर्मचारी कारखाने के विभिन्न द्वारों पर काले बैज पहनकर एकत्र हुए और मौन विरोध जताया। उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित तख्तियां और पोस्टर लगाए, जिन पर पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, सरकारी उपक्रमों के निजीकरण पर रोक, तथा चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना में 648 पदों को समाप्त न करने की बातें प्रमुखता से दर्ज थीं।

IMG 20250511 WA0050

मज़दूर नेता इंद्रजीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे हड़ताल के उद्देश्यों से सहमत हैं और इन्हें पूरी तरह समर्थन देते हैं। उन्होंने कहा, “हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन चूंकि पहले से तय किया गया था कि हम संगठित रूप से काम बंद नहीं करेंगे, इसलिए हम ड्यूटी पर तो हैं, पर विरोध भी दर्ज कर रहे हैं।”इंद्रजीत बाबू ने जोर देकर कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना का बहाल किया जाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह उनकी वृद्धावस्था की सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन के लिए अनिवार्य है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि यदि सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण इसी प्रकार जारी रहा तो लाखों कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी।कारखाने के अंदर अनुशासन और कामकाज सामान्य रूप से चलता रहा, लेकिन कर्मचारियों की बाजुओं पर लगे काले बैज यह संकेत देते रहे कि वे सरकार की नीतियों से नाराज़ हैं।

IMG 20240918 WA0025

यह विरोध एक संतुलित और संगठित तरीके से अभिव्यक्त किया गया, जिससे उत्पादन भी बाधित नहीं हुआ और हड़ताल के मुद्दे भी सामने लाए गए।मज़दूर संगठनों का मानना है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में विरोध और तेज़ किया जा सकता है।चित्तरंजन रेल कारखाने में हुए इस प्रतीकात्मक विरोध ने यह साबित कर दिया कि मज़दूर वर्ग अब भी अपने अधिकारों को लेकर जागरूक है और हर मंच से अपनी बात कहने का साहस रखता है—चाहे वह बैज के जरिए ही क्यों न हो।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 3
Users Today : 4
Users Yesterday : 14