रासडांगा में वृद्धा की रहस्यमय मौत, बेटा गंभीर घायल, इसके अलावा तीन कुत्तों की भी संदिग्ध स्थिति में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59
आसनसोल :  आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के रासडांगा सुमथपल्ली इलाके में एक रहस्यमय घटना ने पूरे क्षेत्र को सन्न कर दिया है। मंगलवार को एक वृद्धा का शव उसके घर से संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया, जबकि घर में मौजूद तीन पालतू कुत्तों की भी मौत हो चुकी थी। वहीं वृद्धा का बेटा गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

IMG 20250715 WA0106

मृतका की पहचान जुथिका दास के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति उसका बेटा अरविंद दास है। घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल साउथ थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौका-ए-वारदात का मुआयना किया। इसके बाद डीसीपी सेंट्रल ध्रुव दास और एसीपी विश्वजीत नष्कर भी घटनास्थल पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच प्रक्रिया आरंभ की।

IMG 20250511 WA0050

प्रारंभिक अनुमान है कि यह मामला आर्थिक लेनदेन या पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। अरविंद दास को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

पड़ोसियों के अनुसार, यह परिवार सामान्य रूप से शांति से रहता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से घर में कुछ असामान्य गतिविधियां देखी गई थीं। खासकर सोमवार की रात से ही घर का दरवाज़ा बंद और सन्नाटा पसरा हुआ था।

IMG 20240918 WA0025

तीनों कुत्तों की भी एक साथ मौत होना इस घटना को और भी रहस्यमयी बना रहा है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे घर को सील कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर पहलु से मामले की छानबीन कर रही है, जिसमें जहर देकर हत्या, आत्महत्या या हमला जैसे बिंदुओं को जांच में शामिल किया गया है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय और आशंका का माहौल है। रासडांगा की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन चुकी है और लोग इसके वास्तविक कारण जानने को उत्सुक हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी और जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 5
Users Today : 14
Users Yesterday : 16