
दुर्गापुर : कांकसा थाना क्षेत्र के मुर्गाबनी गाँव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय महिला गंगा मुर्मू की विषैले साँप के काटने से मौत हो गई।घटना बुधवार देर रात की है जब गंगा मुर्मू खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो रही थीं। परिवार वालों के अनुसार, आधी रात को गंगा ने जोर से चीखकर उन्हें उठाया और बताया कि उसे कुछ काट गया है और पूरे शरीर में जलन हो रही है।

तत्काल परिजन उसे पानागढ़ प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि गंगा को विषैले साँप ने काटा है।स्थिति गंभीर देखते हुए उसे दुर्गापुर उप-जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान गुरुवार तड़के उसकी मौत हो गई।

गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर उप-जिला अस्पताल के शवगृह भेजा गया। इस घटना से पूरे मुर्गाबनी गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से माँग की है कि गाँव में साँप-रोधी उपाय किए जाएँ और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर किया जाए।














Users Today : 11
Users Yesterday : 16