Breaking News
कुमारपुर में संपर्क मार्ग बंद करने पर विरोध, रेलवे से वार्ता के बाद ही निर्णय लेने की स्थानीय लोगों ने मांग उठाई पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी

हिंदीभाषी कर्मियों को धमकी, तृणमूल पार्षद के खिलाफ पार्टी भी

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  सोमवार को आसनसोल-शिल्पांचल की राजनीति उस वक्त गरमा गई जब बर्नपुर इस्पात कारखाने के ट्रेनिंग सेंटर में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद अशोक रुद्र द्वारा हिंदी भाषी कर्मचारियों को कथित धमकाने का मामला तेजी से तूल पकड़ गया। इस पूरे विवाद का वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हिंदीभाषी समाज में गहरा आक्रोश फैल गया। इतना ही नहीं, खुद तृणमूल की श्रमिक इकाई INTTUC ने भी पार्षद के खिलाफ सार्वजनिक बयान जारी कर पार्टी में मतभेद उजागर कर दिए हैं।

क्या है पूरा विवाद?
सूत्रों के अनुसार, रविवार को पार्षद अशोक रुद्र ने सेल बर्नपुर के ट्रेनिंग सेंटर पहुंचकर वहां कार्यरत हिंदी भाषी कर्मियों को “बाहरी” कहा और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाया। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वे कथित तौर पर हिंदी भाषियों को “बर्दाश्त नहीं करने” जैसी बातें कहते सुने जा सकते हैं। मामला सामने आते ही हिंदीभाषी समाज के नेताओं में तीखी प्रतिक्रिया शुरू हो गई।

IMG 20250511 WA0050

हिंदीभाषी समाज का विरोध
सोमवार को मदन चौबे, ओमनारायण, चंद्रेश पांडे सहित कई प्रमुख हिंदीभाषी नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर अशोक रुद्र पर समाज को बांटने और क्षेत्रवाद को हवा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “बर्नपुर जैसे औद्योगिक शहर में भाषा के आधार पर भेदभाव करने की कोशिश बेहद शर्मनाक है। यह लोकतांत्रिक और समावेशी भावना के खिलाफ है।”

INTTUC ने भी किया विरोध
पार्टी के भीतर ही इस मुद्दे पर दरार साफ दिखने लगी जब तृणमूल श्रमिक संगठन INTTUC के वरिष्ठ नेता राजू अहलूवालिया ने भी अशोक रुद्र के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा, “श्रमिकों की बात करने का अधिकार श्रम मंत्री मलय घटक और INTTUC के पास है, किसी पार्षद का नहीं। उनका काम विकास कार्य देखना है, न कि श्रमिकों को धमकाना।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि “बर्नपुर की मिट्टी में हमेशा भाईचारा रहा है, इसे कोई नेता तोड़ नहीं सकता।”

शांति और सौहार्द पर खतरा
यह मामला केवल राजनीतिक नहीं, सामाजिक सौहार्द का भी है। आसनसोल-बर्नपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में दशकों से बंगाली, बिहारी, झारखंडी, ओडिया, पंजाबी समेत सभी भाषाओं और समुदायों के लोग एक साथ रहकर उद्योग को चलाते रहे हैं। अब जब कोई नेता भाषा या क्षेत्र के नाम पर भेदभाव की राजनीति करता है, तो यह केवल वोट बैंक के लिए नहीं, सामाजिक ताने-बाने के लिए भी खतरनाक हो जाता है।

जनता की मांग – हो सख्त कार्रवाई
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए प्रशासन से मांग की है कि:इस मामले की निष्पक्ष जांच हो,अशोक रुद्र को तत्काल पार्टी से निलंबित किया जाए,और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वालों पर कानूनी कार्यवाही हो।

क्या कहती है तृणमूल कांग्रेस?
अब सवाल यह उठता है कि क्या तृणमूल कांग्रेस अपने ही नेता के खिलाफ कोई कठोर कदम उठाएगी? क्या पार्टी नेतृत्व सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देगा या बयानबाजी को नजरअंदाज कर देगा?

IMG 20240918 WA0025

राजनीतिक विश्लेषकों की राय
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना ने तृणमूल के अंदर गहरी फूट को उजागर कर दिया है। यदि पार्टी इस मामले को गंभीरता से नहीं लेती, तो इससे ना केवल पार्टी की छवि को नुकसान होगा बल्कि श्रमिक समाज में असंतोष भी गहराएगा।

संवेदनशील समय में संवेदनशीलता की ज़रूरत
ऐसे समय में जब देश भर में क्षेत्रवाद और भाषा आधारित राजनीति चिंता का विषय बनी हुई है, इस प्रकार की घटनाएं स्थिति को और जटिल बना सकती हैं। समाज को बांटने की राजनीति को रोका जाना अत्यंत आवश्यक है। यह विवाद केवल एक नेता के बयान का नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, राजनैतिक ज़िम्मेदारी और लोकतांत्रिक मर्यादा का सवाल बन गया है। अब सबकी निगाहें तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और जिला प्रशासन पर हैं कि वे इस मसले को कैसे संभालते हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 9
Users Today : 8
Users Yesterday : 16