
आसनसोल : बुधवार को आसनसोल शहर की अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल 35 अवैध वाहनों को जब्त किया गया, जिनमें अवैध रूप से खड़ी कार, बाइक, ऑटो व मिनी वाहन शामिल हैं।यह अभियान एसीपी ट्रैफिक के नेतृत्व में उषा ग्राम से बीएनआर मोड़ तक चलाया गया। ट्रैफिक बाधित करने वाले वाहनों पर सीधे कार्रवाई करते हुए जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई।

साथ ही सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा अतिक्रमण करते पाए गए तो उन पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बस स्टैंड के पास स्टैंड से बाहर खड़ी तीन मिनी बसों को विशेष रूप से नोटिस देकर आगाह किया गया कि भविष्य में ऐसी स्थिति मिलने पर सीधी वाहन जब्ती और भारी जुर्माने की कार्रवाई तय है।ट्रैफिक पुलिस का यह विशेष अभियान सिर्फ एक दिन की कार्रवाई नहीं बल्कि नियमित रूप से चलने वाली प्रक्रिया का हिस्सा होगा। विभाग का उद्देश्य है कि शहरवासी ट्रैफिक नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की अवैध पार्किंग या सड़क अतिक्रमण से बचें।ट्रैफिक विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस सुधार प्रयास में सहभागी बनें। नियमों का पालन करें, ताकि सभी को जाममुक्त और सुरक्षित सड़क परिवहन सुविधा मिल सके।विभागीय सूत्रों के अनुसार, शहर के अन्य प्रमुख क्षेत्रों जैसे स्टेशन रोड, जीटी रोड, हटिया मोड़, हीरापुर आदि में भी आगामी दिनों में इसी तरह की सघन कार्रवाई की योजना है।

साथ ही दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि दुकानों की सीमाएं निर्धारित दायरे में ही रखें और फुटपाथ अथवा सड़क पर अतिक्रमण न करें।इस सख्ती के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की उम्मीद जताई है और कहा है कि यदि प्रशासन इसी तरह सक्रिय रहा, तो आसनसोल की ट्रैफिक व्यवस्था में निश्चित रूप से बड़ा सुधार देखा जाएगा।














Users Today : 7
Users Yesterday : 16