Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

ईसीएल ठेका श्रमिकों को पूजा से पहले मिलेगा बोनस भुगतान

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

बराकर :  कुल्टी विधानसभा अंतर्गत सांकतोड़िया स्थित ईसीएल मुख्यालय में कार्यरत सौ से अधिक ठेका श्रमिकों के लिए सोमवार को राहत भरी खबर सामने आई। लंबे समय से बकाया बोनस की मांग को लेकर आंदोलनरत इन श्रमिकों को अब दुर्गा पूजा से पहले बोनस मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

भाजपा के आसनसोल जिला संगठन उपाध्यक्ष अभिजीत आचार्य पिछले छह महीनों से इन श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे थे। सोमवार को उन्होंने ईसीएल के महाप्रबंधक पुण्यदीप भट्टाचार्य के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में ठेका श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया गया।

भाजपा नेता अभिजीत आचार्य ने जानकारी दी कि बैठक में उन्होंने श्रमिकों के बकाया बोनस भुगतान को लेकर स्पष्ट मांग रखी। इसके बाद ईसीएल अधिकारियों ने उनकी बातों को गंभीरता से लिया और 15 दिनों के भीतर सभी योग्य ठेका श्रमिकों को बोनस भुगतान का आश्वासन दिया।

IMG 20250511 WA0050

उन्होंने कहा कि यह बोनस भुगतान दुर्गा पूजा से पहले किया जाएगा, जिससे श्रमिकों के घरों में खुशहाली आ सकेगी। अभिजीत आचार्य ने कहा कि ठेका श्रमिकों की लगातार उपेक्षा के विरुद्ध उन्होंने आवाज उठाई थी और अब यह संघर्ष रंग लाया है।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय श्रमिकों में इस खबर के बाद खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी ने भाजपा नेता के प्रयासों की सराहना की और भरोसा जताया कि भविष्य में भी उनके हितों के लिए इसी प्रकार संघर्ष किया जाएगा।

यह उपलब्धि न केवल श्रमिकों की जीत है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अगर नियमानुसार और निरंतर दबाव डाला जाए, तो सरकारी और अर्धसरकारी संस्थान भी मजदूरों के हित में सकारात्मक निर्णय लेने को मजबूर हो सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 6 0
Users Today : 7
Users Yesterday : 48