
बर्नपुर : हीरापुर थानांतर्गत बर्नपुर इस्को बाईपास पर सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय सड़क पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ी थी और पास ही एक युवक खून से लथपथ हालत में गिरा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे उठाकर इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घायल युवक की पहचान उसके पास से बरामद आधार कार्ड के आधार पर साहुल शेख के रूप में हुई है। वह बीरभूम जिले के विष्णुपुर स्थित नतून ग्राम का निवासी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना किसी अन्य वाहन से टकराने के कारण हुई या युवक ने नियंत्रण खो दिया।स्थानीय निवासियों ने बताया कि बाईपास पर तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।

उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण कड़ी करने और गति सीमा लागू करने की मांग की।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बाइक और अन्य सबूत कब्जे में ले लिए हैं तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल से पुलिस को युवक की स्थिति की लगातार जानकारी दी जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।














Users Today : 3
Users Yesterday : 16