दुर्गापुर में एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू, किराया मात्र बीस रुपये

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

IMG 20250511 WA0050

दुर्गापुर :  शुक्रवार से दुर्गापुरवासियों के लिए एक नई, आधुनिक और सस्ती यात्रा सुविधा की शुरुआत हुई है। दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम (एसबीएसटीसी) ने शहर में वातानुकूलित, पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की है, जिसका नाम ‘टाउन सर्विस’ रखा गया है। इस सेवा का न्यूनतम किराया मात्र 20 रुपये और अधिकतम 30 रुपये तय किया गया है, जो ऑटो और टोटो से भी कम है। एसबीएसटीसी के प्रबंध निदेशक प्रणब घोष ने बताया कि किराया आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है। प्रत्येक बस में 30 आरामदायक सीटें उपलब्ध होंगी।

फिलहाल, टाउन सर्विस में दो इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं, जो अलग-अलग रूट पर संचालित होंगी। पहली बस सुबह 8:30 बजे प्रांतिका से रवाना होकर 8:50 बजे बिधाननगर उपजिला अस्पताल पहुंचेगी और 9:30 बजे मुचिपारा होते हुए दुर्गापुर स्टेशन पहुंचेगी। यह बस सुबह 9:40 बजे स्टेशन से लौटकर 10:30 बजे प्रांतिका पहुंचेगी। शाम को यही बस 4:00 बजे प्रांतिका से निकलकर 5:00 बजे स्टेशन और 6:00 बजे वापस प्रांतिका पहुंचेगी।

IMG 20240814 WA0097

दूसरी बस सुबह 7:50 बजे प्रांतिका से रवाना होकर 8:05 बजे सिटी सेंटर और 8:25 बजे दुर्गापुर स्टेशन पहुंचेगी। यह मार्ग स्टील टाउनशिप के ए-ज़ोन, बी-ज़ोन और सी-ज़ोन के हिस्सों से होकर गुजरेगा। बस सुबह 9:00 बजे स्टेशन से लौटकर 10:00 बजे प्रांतिका पहुंचेगी। दोपहर में यह बस 3:00 बजे प्रांतिका से चलकर 3:40 बजे स्टेशन और 5:00 बजे वापस प्रांतिका पहुंचेगी।

यह समय-सारिणी फिलहाल अस्थायी है, जिसे यात्रियों की मांग के अनुसार बदला जा सकता है। एसबीएसटीसी अध्यक्ष सुभाष मंडल ने कहा कि रात 9 से 11 बजे के बीच ट्रेन से उतरने या पकड़ने वाले यात्रियों को भी एसी बस सेवा उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है। सिटी सेंटर के कई मॉल और निजी कार्यालयों के कर्मचारियों की छुट्टी रात 10 बजे होती है, इसलिए उनके लिए भी विशेष सेवा की योजना बनाई जा रही है।

भविष्य में दुर्गापुर और आसनसोल के लिए पांच और इलेक्ट्रिक बसें लाने की तैयारी है। ये न केवल प्रदूषण कम करने में मदद करेंगी बल्कि शहरवासियों को आरामदायक, किफायती और सुरक्षित यात्रा का अनुभव भी देंगी। इस पहल से दुर्गापुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था एक नए दौर में प्रवेश कर रही है।

IMG 20250814 WA0055

IMG 20250815 WA0252

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 3 5 0 2
Users Today : 22
Users Yesterday : 23