रानीगंज : रानीगंज शाखा विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का नया कार्यालय विधिवत रूप से पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ उद्घाटित किया गया। एनएसबी रोड स्थित एसबीआई बैंक के समीप आयोजित इस अवसर पर विहिप, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस मौके पर मध्य बंग प्रांत के समरसता प्रमुख महेंद्र पांडे, सत्संग प्रमुख प्रताप आदित्य मंडल, जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा, सचिव श्रीकांत प्रसाद, सहायक सचिव तेजप्रताप सिंह, उपाध्यक्ष सुमन महतो, सत्संग प्रमुख अमरजीत रविदास, दुर्गापुर सचिव मयूर शर्मा, जामुड़िया अध्यक्ष पोलटू घोषाल, रानीगंज प्रखंड अध्यक्ष रामजी साव, सचिव विश्वजीत गोराई सहित भाजपा टाउन अध्यक्ष समशेर सिंह, रंजीत केशरी और बादशाह चटर्जी उपस्थित रहे।
उद्घाटन अवसर को विशेष बनाते हुए जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि यह दिन पूरे हिंदू समाज के लिए गौरवपूर्ण है। उन्होंने बताया कि कार्यालय केवल विहिप का केंद्र नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के हिंदू सनातन समाज का साझा धाम बनेगा। यहां से संगठन धर्म, संस्कृति और परंपरा की रक्षा तथा समाज को संगठित और सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि कार्यालय से निम्न संकल्प पूरे किए जाएंगे हिंदू समाज को संगठित और एकजुट करना। धर्म व संस्कृति के प्रति गौरव और निष्ठा जगाना। सेवा, संस्कार और संस्कृति की रक्षा करना। युवाओं को हिंदू धर्म और राष्ट्रनिर्माण की धारा से जोड़ना।
उद्घाटन कार्यक्रम में प्रार्थना के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। उपस्थित लोगों ने “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
विहिप और आरएसएस के स्थानीय पदाधिकारियों ने कहा कि यह कार्यालय समाज में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने युवाओं से संगठन की गतिविधियों में जुड़ने और राष्ट्र व धर्म की रक्षा हेतु आगे आने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सभी ने मिलकर हिंदू समाज की एकता और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धार्मिक माहौल और उत्साहपूर्ण जयघोषों के बीच हुआ।

















Users Today : 49
Users Yesterday : 35