रील बनाना पड़ा भारी, रील बनाते समय नदी में दो युवतियां डूबीं

Facebook
Twitter
WhatsApp

अंडाल : आजकल वायरल होने के शौक लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है l लोग जान की परवाह किये बगैर कुछ ऐसा करना चाहते है की एक ही रात में वो सेलिब्रेटी बन जायेगा l इस लीये कइयों ने अपनी जान गंवा दी l अंडाल में शनिवार को बस्का फिल्टर हाउस नदी घाट पर रील बनाने के लिए वीडियो शूट करने के दौरान दो युवतियां नदी में डूब गईं l स्थानीय लोगों ने एक युवती को बेहोशी की हालत में बचा लिया है l अन्य की तलाश जारी है l शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे अंडाल के रेलवे कॉलोनी नंबर 12 निवासी ज्योति प्रसाद (20) और उनके दो रिश्तेदार रांची निवासी ब्यूटी पासवान (25) और प्रियंका पासवान (22) मदनपुर पंचायत के बास्का फिल्टर हाउस गई थी। सोची बनाएगी वीडियो रील l

IMG 20240713 150820

प्रत्यक्षदर्शी मिंटू गोस्वामी ने बताया कि वीडियो बनाते समय प्रियंका का ध्यान अन्यत्र होने के कारण वह घाट के किनारे से नदी के पानी में गिर गई। ज्योति प्रसाद और ब्यूटी पासवान उसे लेने के लिए पानी में कूद गये l प्रियंका तो किसी तरह पानी से निकलकर घाट पर आ गई, लेकिन ज्योति प्रसाद और ब्यूटी पासवान नदी में डूब गए। दोनों युवतियों के डूबने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ नदी घाट पर उमड़ पड़ी l
सूचना पाकर अंडाल थाने की पुलिस मौके पर आयी l स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस दोनों लापता युवतियों की तलाश के लिए नदी में उतरी है। काफी खोजबीन के बाद ब्यूटी पासवान बेहोशी की हालत में मिली l उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया l लापता ज्योति प्रसाद की तलाश जारी है l हालांकि बचाव कर्मियों का कहना है कि लापता ज्योति अभी तक नहीं मिली है l
रील और वीडियो बनाते समय विभिन्न दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई है। लेकिन रील्स बनाने का चलन कम नहीं हुआ है l उसी का नतीजा है कि दुर्घटनाएं हो रही हैं और जानमाल का नुकसान हो रहा है l विशेषज्ञों का मानना ​​है कि इस संबंध में जागरूकता की जरूरत है l

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 2 1
Users Today : 22
Users Yesterday : 40