Breaking News

बुलडोज़र के बिरुद्ध माक़ापा का हल्लाबोल

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20240713 234417 1

दुर्गापुर : राज्य सरकार और केंद्र सरकार सिर्फ बुलडोजर चला रही है। यह आरोप लगाते हुए सीपीआईएम सड़क पर उतर आई है l गुरुवार को दुर्गापुर के गांधी मोड़ से आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम तक जुलूस निकाला गया l उन्होंने दोनों सरकारी कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन किया l इसका नेतृत्व सीपीआईएम के पूर्व विधायक भजन चक्रवर्ती और संतोष देवराय ने किया। हॉकरों के पुनर्वास की मांग को लेकर आन्दोलन में सैकड़ों हाकरों ने हिस्सा लिया l पूर्व विधायक भजन चक्रवर्ती ने कहा, ”राज्य और केंद्र सरकार का काम 2014 के कानून के मुताबिक हाकरों के मुद्दे पर कार्रवाई करना है, लेकिन वह काम आज भी शुरू नहीं हुआ है l ‘कोलकाता नगर निगम चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि हाकरों की पहचान की जाएगी और उन्हें पहचान पत्र दिए जाएंगे, उन्हें विशिष्ट स्थान दिया जाएगा और समस्या का समाधान किया जाएगा। लेकिन वह सब किये बिना ही हाकरों को अमानवीय ढंग से बेदखल किया जा रहा है l पिछले पांच, छह माह पहले भी दुर्गापुर में हाकरों को हटाया गया था और तोड़फोड़ की गयी थी l कुछ दिन पहले फिर से रेहड़ी-पटरी वालों को हटा दिया गया। हॉकरों को अब बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 3 0
Users Today : 31
Users Yesterday : 40