Breaking News
आसनसोल में शराब की बड़ी खेप बरामद, एक व्यक्ति पकड़ा गया, दो किशोरों को हिरासत में लिया पांडवेश्वर भाजपा कार्यालय में आवास योजना पर बैठक, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा टोटो मार्ग प्रतिबंधों के विरोध में चालकों का प्रदर्शन, निर्धारित मार्ग पर परिचालन बहाल करने की मांग बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ की चुनावी जीत पर विहिप पदाधिकारियों ने कार्यालय पहुंचकर दी बधाई बराकर में ऑटो चालकों पर यातायात पुलिस की सख्ती, बिना फिटनेस चार वाहनों पर चालीस हजार जुर्माना घाघरबूढ़ी मंदिर मोड़ पर तेज रफ्तार वाहन डिवाइडर से टकराया, पांच श्रद्धालु आए चपेट में, दो अस्पताल में भर्ती

एनएच-19 पर कार-ट्रक दुर्घटना में तीन लोग घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

आसनसोल : मंगलवार की दोपहर नेशनल हाईवे-19 पर घाघर बूढ़ी मंदिर के निकट एक भयावह सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। तेज रफ्तार और लापरवाही का यह परिणाम इतना गंभीर था कि एक स्विफ्ट डिज़ायर कार बुरी तरह क्षतिग्र्स्त हो गई और उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार को धक्का लगने के बाद ट्रक लगभग दो सौ मीटर तक उसे घसीटता चला गया।

IMG 20250511 WA0050

घटना दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास हुई जब मंदिर के पास स्थित एक शोरूम से स्विफ्ट डिज़ायर बाहर निकल रही थी। उसी समय कोलकाता की ओर तेजी से जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होता हुआ पहुंचा और कार से सीधे भिड़ गया। टक्कर के साथ ही कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, वहीं तीनों यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायल यात्रियों को कार से बाहर निकालने में पुलिस की मदद की। सबसे गंभीर रूप से घायल चालक के सिर में गहरी चोट बताई गई है। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही आसनसोल दक्षिण ट्रैफिक गार्ड की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर फैले मलबे को हटाकर यातायात सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ट्रक की रफ्तार अत्यधिक थी और ब्रेक लगाने की दूरी कम होने से उसका नियंत्रण बिगड़ गया। दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस तेजी से कर रही है।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर पुलिस से मांग की कि इस क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार पर तत्काल नियंत्रण लगाया जाए। उनका कहना है कि मंदिर के निकट हमेशा भीड़ रहती है, इसलिए ट्रकों और भारी वाहनों के लिए स्पीड मॉनिटरिंग अनिवार्य होनी चाहिए।

फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम घटना के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि वास्तविक कारण और चालक की लापरवाही का पूरा विवरण सामने आ सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 2 4
Users Today : 19
Users Yesterday : 26