पांडवेश्वर : सोमवार को पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रसिक डांगा में गोगला भाजपा की ओर से एक आंचलिक बैठक का आयोजन किया गया। इस संगठनात्मक बैठक का नेतृत्व पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र तिवारी ने किया। बैठक का उद्देश्य आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना बताया गया।

बैठक में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं, मंडल पदाधिकारियों और बूथ स्तर के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत संगठनात्मक विषयों पर चर्चा से हुई, जिसमें क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति, जनसमस्याएं और पार्टी की रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

पूर्व विधायक जितेंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की असली ताकत उनकी एकजुटता और अनुशासन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा, जब बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सक्रिय और सजग रहेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि पांडवेश्वर क्षेत्र में विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। भाजपा कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे जनता की समस्याएं सुनें और उन्हें पार्टी मंच तक पहुंचाएं, ताकि समाधान के लिए ठोस पहल की जा सके।
बैठक के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं और संगठनात्मक सुझावों को भी रखा। नेताओं ने आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
अंत में संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला।















Users Today : 19
Users Yesterday : 39