लापता 15 वर्षीय छत्र की शव परित्यक्त खदान से मिला, इलाके में सनसनी

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20240713 234417 1

अंडाल : 15 वर्षीय लापता छात्र का शव दो दिन बाद परित्यक्त खदान के जलाशय में मिलने से सनसनी फैल गई। मृत छात्र का नाम रितेश मंडल है l बुधवार को अंडाल के बाबुइसोल कॉलोनी से सटे एक परित्यक्त खदान के जलाशय से उसका शव बरामद किया गया। मदनपुर पंचायत के पलाशबन इलाके के चंडीतला निवासी नौवीं कक्षा का छात्र रितेश मंडल (15) सोमवार को स्कूल जाने के लिए दो दोस्तों के साथ घर से निकला था l दोपहर में दोस्तों के लौटने के बाद भी रितेश घर नहीं लौटा। कई जगहों पर खोजबीन के बाद मंगलवार को परिजनों ने अंडाल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी l बुधवार की दोपहर करीब बारह बजे स्थानीय लोगों ने बाबुइसोल कॉलोनी से सटे परित्यक्त खदान के जलाशय में रितेश का शव देखा l खबर पाकर पुलिस और रितेश के परिजन मौके पर आये। परिजनों ने रितेश के शव की पहचान की l मृत छात्र के पिता श्रीकांत मंडल ने कहा कि रितेश मनु और एक अन्य दोस्त के साथ घर से निकला था l उन्होंने दावा किया कि इन दोनों दोस्तों से पूछताछ की जाए तो पता चल जाएगा कि रितेश की मौत कैसे हुई। रितेश के दोस्त मनु को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 1 0
Users Today : 11
Users Yesterday : 40