
दुर्गापुर : 15 अस्थायी कर्मियों को धमका कर अतिरिक्त काम करने को मजबूर किया जा रहा है l यह शिकायत अस्थायी कर्मियों ने सरकारी स्वामित्व वाली दुर्गापुर इस्पात अस्पताल (मुख्य अस्पताल) की ठेका कंपनी के खिलाफ करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और आंशिक रूप से काम बंद कर दिया l
शुक्रवार सुबह से ही दुर्गापुर इस्पात अस्पताल में काफी तनाव का माहौल है l प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 15 साल से काम कर रहे, 15 मजदूरों को ठेकेदार ने अचानक नौकरी से निकाल दिया है l वर्तमान में हम लोगों को धमकी देकर निकले गये कर्मचारी का कार्य कराया जा रहा है। वर्तमान में 91 कर्मचारी हैं। वे 15 भी तंगहाली में जी रहे हैं। अगर हम मामले की शिकायत अस्पताल अधिकारियों से करते हैं तो वे कोई महत्व नहीं देते। हम महत्वपूर्ण वार्डों में काम जारी रखते हुए विरोध कर रहे हैं। अगर उन 15 लोगों को जल्द काम पर वापस लाना है तो हम आंदोलन जारी रखेंगे l















Users Today : 36
Users Yesterday : 40