Breaking News

आद्रा मंडल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस

Facebook
Twitter
WhatsApp

आद्रा :  रेलवे क्रासिंग पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आद्रा मण्डल के संरक्षा संगठन द्वारा अंतरराष्ट्रीय समपार (लेवल क्रासिंग) फाटक जागरुकता दिवस मनाया गया , जिसका उद्देश्य रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर सुरक्षा को बढ़ावा देना और लेवल क्रॉसिंग के अनुचित उपयोग से जुड़े जोखिमों के बारे में आमजन के मध्य जागरूकता बढ़ाना है ।

IMG 20260609 WA0049

इस मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल का संरक्षा संगठन द्वारा 9 जून 2026 को मंडल के विभिन्न समपार फाटकों पर गेटमैनों, सड़क उपयोगकर्ताओं एवं आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए संरक्षा अभियान चलाया गया । इस दौरान पंपलेट का वितरण किया गया । गेटमैन, सड़क उपयोगकर्ताओं तथा आम जनता की काउंसलिंग कि गई , उन्हे जानकारी दी गई की बंद क्रासिंग के नीचे से निकलना दंडनीय अपराध है । ऐसे में धैर्य रखें और फाटक खुलने पर ही रेलवे ट्रैक को पार करें । रेलवे ट्रैक पार करते समय ईयर फोन का उपयोग, मोबाइल फोन पर बात और म्यूजिक सिस्टम का प्रयोग नहीं करना चाहिए । इस दौरान मंडल के संरक्षा विभाग, सिविल डिफेंस, स्काउट्स एंड गाइड्स, रेलवे सुरक्षा बल तथा रेलवे के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा विभिन्न रेल खंडों पर स्थित समपार फाटकों पर 11,253 नागरिकों/सड़क वाहन चालकों को सावधानियां बरतने के प्रति जागरूक किया गया ।

इस दौरान नुक्कड़ नाटक, वाकाथान एवं एसएमएस अभियान आदि का आयोजन किया गया ।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 2 7
Users Today : 28
Users Yesterday : 40