भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने पुराने मामलों की सूची तैयार करने पर दिया जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp

आसनसोल :  भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को आसनसोल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, पुराने राजनीतिक मामलों की समीक्षा करने और कानूनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

IMG 20250511 WA0050

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी तथा रानीगंज विधायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पार्थो घोष मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बड़ी संख्या में विधि प्रकोष्ठ से जुड़े अधिवक्ता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठकों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता पार्थो घोष ने कहा कि पिछले कई वर्षों में राजनीतिक कारणों से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर कई मामले दर्ज किए गए। अब ऐसे मामलों की समीक्षा की जा रही है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने लाई जा सके। उन्होंने विधि प्रकोष्ठ के सदस्यों से कहा कि वे जिलेभर में दर्ज पुराने मामलों का विवरण तैयार करें और यह पहचान करें कि कितने मामले राजनीतिक द्वेष या अनावश्यक दबाव के कारण दर्ज किए गए थे

IMG 20260526 WA0048

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यदि सरकार की ओर से ऐसे मामलों को वापस लेने या निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू होती है, तो उस समय पूरी जानकारी व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराना जरूरी होगा। पश्चिम बर्दवान जिले को इस कार्य में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए, ताकि संगठन की सक्रियता राज्य स्तर पर दिखाई दे।

पार्थो घोष ने कहा कि संगठन में हर व्यक्ति की अपनी आकांक्षा होती है, लेकिन उसे पूरा करने के लिए लगातार मेहनत और जिम्मेदारी के साथ काम करना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केवल पद या पहचान के लिए नहीं, बल्कि संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयास करें।

IMG 20240918 WA0025

बैठक में उन्होंने कानूनी मोर्चे पर सतर्क रहने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बदलते राजनीतिक और प्रशासनिक माहौल में कई मामलों में लोग न्यायालय से राहत लेने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में विधि प्रकोष्ठ के सदस्यों को अदालतों में चल रही प्रक्रियाओं पर नजर रखनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि कानून के अनुसार ही हर कार्रवाई हो।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी भी मामले में निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया का पालन जरूरी है। कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

बैठक के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। पार्टी नेतृत्व हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जिम्मेदारियों पर नजर रखता है।

भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने भी विधि प्रकोष्ठ के सदस्यों को जनता से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहने और जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

कार्यक्रमो में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा कानूनी क्षेत्र में पार्टी की भूमिका को प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 2 1
Users Today : 22
Users Yesterday : 40