मोदी सरकार के 12 वर्ष : जनकल्याण, आत्मनिर्भरता और विकास यात्रा की उपलब्धियों पर भाजपा का संवाद

Facebook
Twitter
WhatsApp

आसनसोल :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को आसनसोल स्थित जिला कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, आर्थिक सुधारों तथा राष्ट्र निर्माण की दिशा में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। भाजपा नेताओं ने इन बारह वर्षों को भारत के विकास, आत्मनिर्भरता और सुशासन की दृष्टि से ऐतिहासिक कालखंड बताया।

IMG 20240918 WA0025

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में देश ने आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं। विशेष रूप से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की नीति ने भारत को वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में सशक्त बनाया है। आज वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट और भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारत अपेक्षाकृत मजबूत स्थिति में खड़ा दिखाई देता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत करोड़ों लोगों के बैंक खाते खोले गए, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचने लगा है। उन्होंने बताया कि इन खातों में महिलाओं की संख्या भी अत्यंत उल्लेखनीय है, जिससे महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है।

अग्निमित्रा पाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा योजना तथा किसान हितैषी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों ने गरीबों, किसानों तथा छोटे उद्यमियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। मुद्रा योजना के माध्यम से लाखों युवाओं और उद्यमियों को बिना किसी जमानत के ऋण उपलब्ध कराया गया, जिससे स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है। वहीं किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से कृषकों को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्राप्त हो रही है।

पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में उद्यमिता की संस्कृति को प्रोत्साहित करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पहले व्यापार और उद्योग को कुछ सीमित वर्गों तक ही माना जाता था, किंतु आज स्टार्टअप संस्कृति ने युवाओं की सोच को परिवर्तित किया है। देश का युवा अब रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की नीतियों ने नवाचार और उद्यमिता को नया बल प्रदान किया है।

IMG 20250511 WA0050

उन्होंने कहा कि सरल प्रक्रियाओं, डिजिटल सुविधाओं तथा वित्तीय सहायता के माध्यम से युवा वर्ग को अपने व्यवसाय स्थापित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इससे न केवल आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि हुई है, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं।

कार्यक्रम में आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य भी उपस्थित थे। देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि बीते बारह वर्षों में भारत ने विकास के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुए कार्य अभूतपूर्व हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा और देश विश्व पटल पर और अधिक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 2 1
Users Today : 22
Users Yesterday : 40