Breaking News

चांदा सर्विस रोड कि खस्ता हाल, छात्र परेशान

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

ghanty

आसनसोल : चांदा से आसनसोल जाने के सर्विस रोड की हालत बेहद खराब है। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे इस सर्विस रोड की जर्जर अवस्था के कारण लोगों को जान हथेली पर लेकर आवागमन करना पड़ रहा है l यहां पर अक्सर हादसे होते रहते हैं और लोग चोटिल भी होते हैं। विद्यार्थियों का सबसे बुरा हाल होता है l हम आपको बता दे इस इलाके में दो स्कूल हैं। विद्यार्थियों को इस खस्ताहाल सर्विस रोड से होकर गुजरना पड़ता है स्थानीय लोगों का कहना है कि उन बच्चों को जान जोखिम में डालकर इस रोड से गुजरना पड़ता है। इसी मुद्दे को लेकर आज स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि सर्विस रोड बनाई जाए लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुआ है, जिस वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है l इस बारे में स्थानीय स्कूल के डायरेक्टर परिमल माझी ने बताया कि यहां पर सर्विस रोड की हालत इतनी ज्यादा खराब है कि लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l पास में ही दो स्कूल है जिन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इसी खराब सर्विस रोड से होकर गुजरना पड़ता है l कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है l मेयर से इस बिषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा इसकी शिकायत मिली है और मेने भी देखा है इसके लीये आगे चिठ्ठी किया गया है जल्द उसे थी किया जायेगा l

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 3 6
Users Today : 37
Users Yesterday : 40