मैकिन्टॉश बर्न लिमिटेड पहुंचे मंत्री, विरासत और आधुनिक तकनीक से विकास योजनाओं को मिलेगी नई गति

Facebook
Twitter
WhatsApp

कोलकाता/आसनसोल  :  पश्चिम बंगाल सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने गुरुवार को राज्य सरकार के प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रम मैकिन्टॉश बर्न लिमिटेड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी की कार्यप्रणाली, वर्तमान परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली।

IMG 20240918 WA0025

कंपनी परिसर पहुंचने पर प्रबंध निदेशक विनय मजूमदार सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद अधिकारियों की ओर से कंपनी के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों, तकनीकी क्षमता और देशभर में संचालित विभिन्न आधारभूत संरचना परियोजनाओं को लेकर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि मैकिन्टॉश बर्न लिमिटेड लगभग 193 वर्ष पुरानी इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था है। वर्ष 1834 में स्थापित यह कंपनी वर्तमान समय में पश्चिम बंगाल सरकार के प्रमुख सार्वजनिक उपक्रमों में शामिल है। कंपनी ने देश के कई राज्यों में महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

प्रस्तुति के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कंपनी आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और समयबद्ध कार्य निष्पादन के सिद्धांतों के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। वर्तमान में यहां बड़ी संख्या में तकनीकी विशेषज्ञ, परिचालन कर्मचारी और अनुभवी अधिकारी कार्यरत हैं, जो विभिन्न सरकारी परियोजनाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

बैठक में कंपनी की संगठनात्मक संरचना, कार्य क्षमता, विभिन्न सरकारी विभागों के साथ पूर्ण की गई परियोजनाओं तथा भविष्य की विकास योजनाओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि अनुभवी मानव संसाधन और तकनीकी दक्षता के कारण कंपनी बड़े स्तर की परियोजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने में सक्षम है।

IMG 20250511 WA0050

मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने कंपनी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मैकिन्टॉश बर्न लिमिटेड पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक धरोहर और औद्योगिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क, भवन, जल आपूर्ति और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास में ऐसे अनुभवी संस्थानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और तकनीकी नवाचार को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही जनहित से जुड़ी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

दौरे के दौरान विभागीय अधिकारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच भविष्य की परियोजनाओं, तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा राज्य के विकास कार्यों में कंपनी की भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

मंत्री के इस दौरे को राज्य की आधारभूत संरचना योजनाओं को गति देने और सार्वजनिक उपक्रमों की क्षमता को बेहतर ढंग से उपयोग करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 0 5
Users Today : 6
Users Yesterday : 40