राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता

Facebook
Twitter
WhatsApp

आसनसोल  :  पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल स्थित उषाग्राम के भगतपाड़ा न्यू कॉलोनी निवासी योगाचार्य, समाजसेवी एवं पेशे से उच्च विद्यालय के शिक्षक भगवंत शर्मा ने चिकित्सा एवं पूरक स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य अंतरराष्ट्रीय दीक्षांत समारोह में उन्हें जनस्वास्थ्य एवं समग्र वैकल्पिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित कॉम्प्रिहेंसिव इंटीग्रेटेड मेडिसिन (CIM) सर्टिफिकेशन से सम्मानित किया गया।

IMG 20240918 WA0025

यह सम्मान उन्हें श्रीधर विश्वविद्यालय, पिलानी (राजस्थान) के कुलपति तथा समग्र स्वास्थ्य पद्धति के प्रवर्तक डॉ. बिस्वरूप राय चौधरी के करकमलों से नई दिल्ली के एलटीजी ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया गया। समारोह में देश-विदेश से आए चिकित्सा, योग एवं स्वास्थ्य विज्ञान से जुड़े विशेषज्ञों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त हुई।

IMG 20260726 WA0001

इस अवसर पर योगाचार्य भगवंत शर्मा को आसनसोल क्षेत्र में एक अधिकृत समग्र स्वास्थ्य परामर्श केंद्र संचालित करने का एफिलिएशन प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया। इस मान्यता के साथ अब क्षेत्रवासियों को पूरक एवं एकीकृत चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी परामर्श स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराया जा सकेगा। यह केंद्र ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सेवाएं प्रदान करेगा, जिससे दूरदराज़ के लोग भी विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।

भगवंत शर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना तथा प्राकृतिक एवं समग्र चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ जीवनशैली, योग, संतुलित आहार और प्राकृतिक उपायों के समन्वय से बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्र जनसामान्य के लिए उपयोगी साबित होगा।

IMG 20250511 WA0050

समारोह के दौरान भगवंत शर्मा ने डॉ. बिस्वरूप राय चौधरी को समर्पित अपनी स्वरचित कविता का भी प्रभावशाली पाठ किया। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित अतिथियों एवं विशेषज्ञों ने सराहा और सभागार देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। यह क्षण समारोह के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना।

आसनसोल एवं पश्चिम बर्दवान के सामाजिक, शैक्षिक और योग जगत से जुड़े लोगों ने भगवंत शर्मा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि आसनसोल की पहचान को भी नई ऊंचाई प्रदान करने वाला है।

IMG 20260526 WA0048

स्वास्थ्य एवं योग के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय भगवंत शर्मा सामाजिक जागरूकता, योग प्रशिक्षण और जनस्वास्थ्य अभियानों से जुड़े रहे हैं। अब अधिकृत समग्र स्वास्थ्य परामर्श केंद्र की स्थापना के साथ क्षेत्र के लोगों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण, योग और पूरक चिकित्सा के समन्वित मार्गदर्शन का लाभ मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 5 1
Users Today : 11
Users Yesterday : 34