Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल में जनगणना 2027 की प्रक्रिया शनिवार से शुरू होने के साथ ही पश्चिम बर्धमान जिले में भी राष्ट्रीय महत्व के इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। आसनसोल स्थित जिला शासक कार्यालय में जिला शासक एस. पोन्नबलम के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनगणना को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों को जनगणना की प्रक्रिया और स्व-गणना के संबंध में जानकारी देगा।

IMG 20240918 WA0025

कार्यक्रम में जिला शासक एस. पोन्नबलम के साथ बाराबनी के विधायक अरिजीत राय, पश्चिम बर्धमान जिला परिषद के अध्यक्ष विश्वनाथ बाउरी तथा आसनसोल के युवा निशानेबाज अभिनव साव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना जैसे व्यापक राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। सही एवं प्रमाणिक आंकड़े तैयार होने से भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों को बेहतर तरीके से लागू करने में सहायता मिलेगी।

स्व-गणना को लेकर लोगों को किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान स्व-गणना की सुविधा पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन के अनुसार नागरिक निर्धारित सरकारी पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज कर सकते हैं। जानकारी सफलतापूर्वक दर्ज करने के बाद संबंधित व्यक्ति को एक 11 अंकों की पहचान संख्या प्राप्त होगी। बाद में जब गणनाकर्मी घर पहुंचेंगे, तब यह संख्या उपलब्ध कराने से दर्ज की गई जानकारी को संबंधित प्रक्रिया से जोड़ा जा सकेगा।

प्रशासन का मानना है कि स्व-गणना की सुविधा से नागरिकों का समय बचेगा और आंकड़ों के संकलन में पारदर्शिता बढ़ेगी। हालांकि घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया भी निर्धारित व्यवस्था के अनुसार जारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक अरिजीत राय और निशानेबाज अभिनव साव की स्व-गणना कराकर इस व्यवस्था का प्रदर्शन भी किया गया।

अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर अभिनव साव सम्मानित

जनगणना अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान आसनसोल के युवा निशानेबाज अभिनव साव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। जिला शासक एस. पोन्नबलम ने अभिनव को सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि ने आसनसोल सहित पूरे देश को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर अभिनव के माता-पिता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जनगणना अभियान के शुभारंभ का उत्सव मनाया गया।

IMG 20250511 WA0050

सही आंकड़ों से योजनाओं का मिलेगा लाभ

कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री डॉ. अजय पोद्दार भी पहुंचे और जनगणना से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सही आंकड़ों का होना अत्यंत आवश्यक है। उनके अनुसार प्रमाणिक आंकड़ों के आधार पर सरकार जरूरतमंदों के लिए योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू कर सकती है।

मंत्री ने नागरिकों से जनगणना के दौरान सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जाति संबंधी आंकड़ों का संकलन होने पर नागरिक अपनी सही जानकारी दर्ज कराएं, ताकि पात्र लोगों तक संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

प्रशासन ने लोगों से अपील की कि जनगणना को केवल सरकारी प्रक्रिया न मानकर राष्ट्रीय दायित्व के रूप में लें और गणनाकर्मियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। अधिकारियों के अनुसार जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की नीतियों, विकास योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार करेंगे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31