Breaking News

परिवहन कर्मियों का आंदोलन, आसनसोल चित्तरंजन की बसें बंद

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : आसनसोल चितरंजन रुट पर मिनी बसों का टाइम टेबल बदलने की मांग को लेकर शनिवार को परिवहन कर्मियों ने चक्का जाम कर आंदोलन शुरू कर दिया है। परिवहन कर्मियों का कहना है कि मिनी बसों का टाइम टेबल सही नहीं है इसके कारण उन लोगों को भोजन करने का भी समय नहीं मिल रहा है इसे जल्द बदला जाये। मालिक से बार-बार कहने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण वह लोग आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं। आसनसोल चित्तरंजन भाया नियामतपुर की सभी बसें बंद कर डी गई है l श्रमिकों की मांग का समर्थन करते हुए आईएनटीटीयूसी के ब्लॉक अध्यक्ष राजू अहलूवालिया ने मिनी बस मालिकों पर श्रमिकों के शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कर्मियों की जायज मांग है, उस पर अविलम्ब सुनवाई करना चाहिए l

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 3 6
Users Today : 0
Users Yesterday : 37