Breaking News

पश्चिम बर्धमान फोटोग्राफर्स एसोसिएशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : शादी विवाह सहित अन्य कार्यक्रम में फोटोग्राफी करने वाले पश्चिम बर्दवान जिला के फोटोग्राफर, वीडियो एडिटरो की संस्था पश्चिम बर्धमान फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को आसनसोल में ट्रैफिक मोड़ के पास बने नगर निगम के रक्तदान केंद्र में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया l यंहा बड़ी संख्या में फोटोग्राफर्स उपस्थित थे l सभी ने बाद चढ़ कर रक्तदान किया l

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

यहां मुख्य अतिथि के तौर पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उपस्थित थे। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान कर उनकी हौसला अफजाई की l इसके साथ ही उन्होंने संगठन की तरफ से इस रक्तदान आंदोलन में सम्मिलित होने और इस शिविर के आयोजन के लिए संस्था के सदस्यों को बधाई दिए l उन्होंने कहा कि रक्तदान से कोई महान दान नहीं होता और आज जिस तरह से पश्चिम बर्दवान फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की तरफ से इस शिविर का आयोजन किया गया है वह काबिले तारीफ है l उन्होंने अन्य संस्थाओं को भी इस तरह से रक्तदान आंदोलन से जुड़ने का आव्हान किया l

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 3 6
Users Today : 0
Users Yesterday : 37