Breaking News

तृणमूल सांसद कीर्ति आज़ाद की धर्मपत्नी का निधन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

दुर्गापुर : बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा के टीएमसी सांसद कीर्ति झा आजाद की पत्नी पूनम आजाद का निधन आज दोपहर हो गया। सांसद कीर्ति आजाद ने सोमवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर इसकी जानकारी दी। सांसद कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में लिखा कि मेरी पत्नी पूनम अब इस दुनिया में नहीं रहीं। दोपहर 12:40 बजे स्वर्ग सिधार गईं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।बताया जाता है कि सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। उनका नियमित रूप से इलाज भी चल रहा था। लोकसभा चुनाव के समय कीर्ति आजाद के साथ उनकी पत्नी कई बार चुनाव प्रचार में नजर आई थी। अभी हाल के दिनों में भी कई कार्यक्रमों में कीर्ति आजाद के साथ उनकी पत्नी पूनम आजाद नजर आई थी। रथ यात्रा के दिन वे दुर्गापुर के इस्कॉन मंदिर में भी गई थी। सोमवार दोपहर सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी का निधन होने की सूचना मिलते ही तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी। तृणमूल कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने उनकी पत्नी के निधन पर गहरा दुख जताया है। राज्य के पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री प्रदीप मजूमदार, श्रम विभाग कानून मंत्री मलय घटक, पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष व पांडेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती समेत तृणमूल के कई बड़े नेताओं ने कीर्ति आजाद की पत्नी के निधन पर शोक प्रकट किया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 3 8
Users Today : 2
Users Yesterday : 37